Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लगभग एक लाख एकड़ भूमि पर स्प्रे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया प्रदान करेगी। इसका लाभ लेने के लिए सभी जिलो के किसान 15 फरवरी 2024 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, करनाल व सिरसा में 7-7 हजार एकड़ भूमि पर नैनो यूरिया स्प्रे किया जाएगा। इसी प्रकार कुरूक्षेत्र, जीन्द व कैथल में 6-6 हजार एकड़ तथा सोनीपत व यमुनानगर में 5-5 हजार एकड़ भूमि और अम्बाला, पानीपत, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, रोहतक व पलवल में किसानों की 4-4 हजार एकड़ भूमि पर स्प्रे का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेवात व झज्जर में 3-3 हजार एकड़, चरखी दादरी, फरीदाबाद व गुरूग्राम में 2-2 हजार एकड़ तथा पंचकूला में 1 हजार एकड़ भूमि पर नैनो यूरिया स्प्रे छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस स्कीम के तहत किसानों को नैनो यूरिया की बोतल केवल 100 रुपए में प्रदान की जाएगी तथा शेष खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रसायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरकता में गिरावट आती है। फसलों व सब्जियों में रासायनिक उर्वरकों का अधिक प्रभाव आता है। नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं।
उन्होंने बताया कि यह सरकार की किसानों के लिए बेहतरीन योजना है। इसमें किसानों से बहुत कम राशि लेकर इसका लाभ दिया जा रहा है। नैनो यूरिया स्प्रे, नाइट्रोजन, ऑक्साइड तथा अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर में उर्वरता बढ़ाने में योगदान करते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी कम होता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा https://fasal.haryana.gov.in/ पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ ही https://agriharyana.gov.in/nanofertilizer पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications