Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी कच्चे बंध रोड़ को पक्का करने का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है। जिसमें सेना और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। अंबाला छावनी एक खूबसूरत शहर है। हमें मिलकर ही काम करने चाहिए। क्योंकि यहां हम मिलकर बसे हुए हैं। मिलकर काम करने से शहर का और विकास होता हैं।
गृहमंत्री विज आज अंबाला छावनी में सवा करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस कॉलोनी कच्चे बध रोड़ को पक्का करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डिफेंस कालोनी गुड सिटिजन वेलफेयर सोसायटी और कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों ने मुख्य अतिथि गृह मंत्री अनिल विज व स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रणजीत सिंह को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर उनका अभिन्नदन किया।

इस मौके पर गृह मंत्री विज ने कहा कि पहले डिफेंस कालोनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं था। जैसे ही यह क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र में आया तो उन्होंने यहां जो भी विकास कार्य उनके संज्ञान में लाए गए उन्हें करवाया। भविष्य में भी इस क्षेत्र के लोगों द्वारा जो भी कार्य बताए जाएंगे। उन्हें पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कच्चे बंध रोड़ को पक्का करने के कार्य पर लगभग सवा करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। जिसमें 50 लाख रुपए की राशि उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से तथा 75 लाख रुपए की राशि कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा खर्च की जाएगी। उन्होनें कहा कि इस बंध रोड़ के बनने से डिफेन्स कॉलोनी के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोड़ का निर्माण प्रारंभ होने से आज लोगों की यह पुरानी मांग भी पूरी हो गई हैं। इससे पहले डिफेन्स कॉलोनी के साथ-साथ नजदीक लगते क्षेत्रों में उन्होंने विकास कार्यो को पूर्ण करवाया है। डिफेंस कॉलोनी में नालियां, गलियां, सड़कें,
स्ट्रीट लाईटों के साथ-साथ अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं। सीवरेज का कार्य भी यहां पर करवाने का काम किया जा रहा हैं।
मंत्री विज ने कहा कि डिफेंस कालोनी ही नहीं। बीडी फ्लोर मील के पीछे जितने भी कॉलोनियां है। जहां पर विकास कार्यों के दर्शन तक नहीं होते थे। वहां पर उन्होंने विकास कार्य करवाए। इसके साथ-साथ चन्द्रपुरी, सुन्दर नगर जो कि विकास कार्यो से अछुता था। वहां पर भी विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि काम करना हमारा धर्म हैं। उन्होंने बताया कि सन् 1999 में मैंने यहां पर पेयजल की पाईप लाईन डलवाई थी। समय के मुताबिक अब क्षेत्र बढ गया है। इसलिए लोगों को आगे पेयजल की समस्या न हो इसके लिए अद्दोमाजरा से दूसरी पेयजल पाईप लाईन कलरहेड़ी तक बिछाई जा रही है। यहां पर बूस्टर भी बनाया गया हैं। ताकि बिना मोटर के तीसरी मंजिल तक आसानी से पानी पहुंच सके।
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि क्षेत्र के मामले में अंबाला छावनी की स्थिति कुछ अलग है। कुछ क्षेत्र नगर परिषद में आता है तो कुछ क्षेत्र कैंटोनमेंट बोर्ड के तहत आता हैं। डिफेंस कालोनी बंध रोड़ कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन है। जो कि हरियाणा सरकार को स्थानांतरित होनी चाहिए। ताकि भविष्य में यहां आसानी से विकास कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार और कैंटोनमेंट बोर्ड को मिलकर कार्य करना है।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 500 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी जीटी रोड पर अम्बाला में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदों को समर्पित शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी। इस स्मारक को बनाए जाने के लिए उन्होंने लम्बी लड़ार्ई लड़ी, हर मंच से यहां पर स्मारक बनाए जाने की बात रखी। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार बनते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस स्मारक को बनाए जाने की स्वीकृति दी। आज यहां पर भव्य स्मारक बनाने का काम किया जा रहा हैं। जिसका कार्य तेजी से जारी हैं।
अंबाला छावनी के चारों तरफ 6 लेन की रिंग रोड़ बन रही है। जो कि डिफेंस कालोनी के बिल्कुल नजदीक होगी। अंबाला-साहा रोड़ जो कि एक्सीडेंट रोड़ होती थी। वहां पर आज फोर लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया हैं। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अम्बाला छावनी का नागरिक अस्पताल, अटल कैंसर केयर सेंटर, होम्योपैथिक कॉलेज, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फीफा से अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम, ऑल वैदर स्वींमिग पूल, जिम्रास्टिक हॉल, लघु सचिवालय, योगशालाएं, गांधी ग्रांउड के नजदीक बैंक स्केव्यर कम शॉपिंग मॉल के साथ-साथ शहर से बाहर अनाज मंडी तथा 150 से अधिक धर्मशालाओं व अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अंबाला छावनी के लोगों ने कभी यह सोचा भी नहीं था कि यहां पर हवाई अड्डा बनेगा। 20 एकड़ में डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा हैं। उम्मीद है कि मई माह से यहां से उड़ान भरेगी। हवाई अड्डे के आने से शहर की सुन्दरता बढती है। शहर का विकास तेजी से होता हैं।
इससे पहले डिफेंस कालोनी गुड सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि यहां पर इस क्षेत्र के लोगों को जो ऐतिहासिक सौगात मिली है। उसके लिए उन्होंने गृह मंत्री का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यह रोड़ डिफेंस कालोनी की लाइफ लाइन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications