Haryana News: पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व पुरातत्व एवं संग्रहालय के बीच रविवार 03 मार्च को साढ़े दस बजे नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जाएगा। यह एमओयू अग्रोहा पुरातत्व स्थल के विकास को लेकर होगा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के निदेशक अमित खत्री ने बताया कि सरकार द्वारा पहले ही हिसार जिले में अग्रवाल समाज के अग्रोहा धाम को सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े स्थल राखीगढ़ी के जैसा ही पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की गई है।

उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम स्थल पर एक म्यूजियम बनाया जाएगा। जिसके चलते सरकार द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और हरियाणा के पुरातत्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अग्रोहा स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास को मंजूरी प्रदान की गई है।
नई दिल्ली में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में एएसआई और हरियाणा सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
निदेशक खत्री ने बताया कि अग्रोहा स्थल आगामी वर्षो में हरियाणा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खजाने को संरक्षित और प्रस्तुत करने का केंद्र होगा और एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गंतव्य के रूप में अग्रोहा के महत्व को बढ़ावा देगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार राखीगढ़ी की तर्ज पर एक और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल अग्रोहा को विकसित करने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस स्थल का विकास न केवल इसे आस्था के प्रतिष्ठित केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। बल्कि इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हरियाणा में अग्रोहा सहित अनेक पुरातात्विक स्थलों की पहचान की गई है। इन्हें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications