Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के 88472 पेंशन लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार के पेंशन बढ़ोतरी के एलान पर जनवरी महीने से अमल शुरू होगा। लाभार्थियों को अब 2750 रुपए की जगह 3000 रुपए पेंशन का लाभ दिया जाएगा।
जिले में 4479 दिव्यांगजन, 52 हजार 559 वृद्धावस्था और 31434 विधवा पेंशन के लाभार्थी रजिस्टर्ड हैं। समाज कल्याण विभाग के जरिए इनके खातों में पेंशन के 2750 रुपए जारी किए जाते हैं। पहले पेंशनर्स स्वयं आवेदन करते थे। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत परिवार पहचान पत्र से स्वतः ही आवेदन के लिए विभाग के पास सूची पहुंच जाती है।
विभागीय कर्मचारी सूची के आधार पर घर-घर जाकर सत्यापन कर पेंशन के लिए आवेदन कराते हैं। कुछ महीने पहले प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजन, निराश्रित महिलाएं और बुजुर्गों की पेंशन राशि बढ़ाने का ऐलान किया था।

उम्मीद जताई जा रही थी कि दिसंबर माह से बढ़ी हुई पेंशन की धनराशि से भुगतान किया जाएगा। लेकिन शासनादेश जारी न होने के कारण दिसंबर में 2750 रुपए ही पेंशन के खाते में भुगतान किए गए। अब विभाग के पास शासनादेश पहुंच गया है। जिसके अनुसार जनवरी महीने से पेंशनों को 3000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि जिले में 88000 से ज्यादा पेंशन के लाभार्थी है। जिन्हें प्रति माह 2750 रुपए का भुगतान किया जाता था। लेकिन अब उनके खातों में 3000 रुपए पेंशन के रूप में अनुदान दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications