अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। इस दिन राम लला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई वीवीआईपी पहुंच रहे हैं। साथ ही देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
इस कार्यक्रम से पहले 19 जनवरी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की भी शुरुआत की जा रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 19 जनवरी से की जा रही है। इस सेवा के लिए कुल 6 हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया गया है। लखनऊ में तीन हेलीकॉप्टर होंगे जबकि अयोध्या में तीन हेलीकॉप्टर होंगे जोकि लोगों को लाने और ले जाने का काम करेंगे।

लखनऊ के रमाबाई मैदान से इस सेवा की शुरुआत होगी। इन हेलीकॉप्टरों की क्षमता की बात करें तो हेलीकॉप्टर में 8 से लेकर 18 यात्री तक बैठ सकते हैं। हालांकि इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको पहले से टिकटों की बुकिंग करानी होगी।
रिपोर्ट के अनुसार 16 जनवरी की शाम तक यह तय हो जाएगा कि इन हेलीकॉप्टरों का किराया कितना होगा, इसकी टाइमिंग क्या होगी। यह तय होने के बाद यात्री अपनी उड़ान की बुकिंग करा सकते हैं। इस सेवा के शुरू होने के बाद यात्री आराम से 30-40 मिनट के भीतर लखनऊ से अयोध्या पहुंच सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications