लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने बड़ा निर्णय है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य के अंतरिम बजट में इंदौर से महाकालेश्वर, इंदौर से ओंकारेश्वर और इंदौर से बाकी धार्मिक स्थानों की यात्रा की व्यवस्था की जा रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विधानसभा में पेश किए गए अंतरिम बजट को राज्य के विकास के लिए अहम बताया और कहा कि ये बजट विकास परक होने के साथ लोगों की बुनियादी सुविधाओं में सकरात्मक बदलाव लाने वाला है।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को विकास परक और नागरिकों के कल्याण का बजट बताया है। सीएम ने कहा कि अंतरिम बजट में सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा, सिंचाई, कृषि, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, शहरी विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र और जनकल्याण के कार्यों के लिए समुचित धन की व्यवस्था की गई है।
सीएम ने बीजेपी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए राज्य का तेजी से विकास किया जाए। तीर्थयात्रा योजना की जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि टेंडर ठीक समय पर हो जाएं तो लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के पहले इंदौर से सभी धार्मिक स्थानों की यात्रा कराई जा सके। सीएम ने बताया कि ग्वालियर से ओरछा, ग्वालियर से दतिया, पीतांबरा पीठ के दर्शन करने का अवसर उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications