MP News: स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सीएम राईज स्कूल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इन स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार के प्रयास किए जाते रहना चाहिए। उन्होंने योजना में तय समय-सीमा में स्कूल संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में 275 सीएम राईज स्कूल भवनों का निर्माण 9 हजार 641 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है। सीएम राईज स्कूल भवन निर्माण में 6 एजेंसी जुड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग का पीआईयू 129 भवनों का निर्माण करीब 4 हजार 409 करोड़ रूपये की लागत से कर रहा है।

मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग की टेक्नीकल बिंग से भवन निर्माण की लगातार निगरानी किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सीएम राईज स्कूल की कार्ययोजना के क्रियान्वयन में 3 कंसल्टेंट एजेंसियां भी मदद कर रही है। यह एजेंसियां शिक्षकों के नेतृत्व विकास, पढ़ाने की नवीन विधा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मदद कर रही है।
बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में परीक्षा परिणाम पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अन्य विद्यालयों की तुलना में बेहतर आया है। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में सीएम राईज स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है। सीएम राइज स्कूल योजना को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप लगभग 7 हजार शिक्षकों को आकदमिक प्रशिक्षण दिलाया गया। इसके साथ ही सृजन कार्यक्रम में 60 हजार से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। स्कूल शिक्ष मंत्री ने आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग और सीएम राइज स्कूल की गतिविधियों पर केन्द्रित कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर के माध्यम से सुपर 100 योजना, डिजिटल साक्षरता, पीएमश्री स्कूल, सीएम राइज स्कूल, स्कूल बैण्ड, उमंग और अनुगूंज कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications