MP News: भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 क्षेत्र को शहर के विश्वस्तरीय फेशिया के रूप में विकसित किया जायेगा। यह बात खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार 15 फरवरी को कही। दरअसल, मंत्री सारंग ने भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 निरीक्षण करने पहुंचे थे।
बता दें कि अपने निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने भोपाल डीआरएम के साथ स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में विकास कार्य के प्लान की जानकारी भी प्राप्त की। कहा कि रेलवे, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम भोपाल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर संयुक्त रूप से प्लान बनाये, जिससे उनमें एकरूपता रहे।

मंत्री सारंग ने आगामी समय में प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के समक्ष सड़क का चौड़ीकरण कर 8 लेन के रुप में विकसित करने के प्लान पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कह कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 क्षेत्र को विश्व स्तरीय स्वरूप में डेवलप किया जायेगा। इतना ही नहीं, मंत्री ने कहा कि स्टेशन का प्रांगण शहर का फेशिया होता है।
स्टेशन प्रांगण के बाहर उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों से ही शहर में बाहर से आने वाले पर्यटकों के मन में शहर की छवि बनती है। इसके लिये अब स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य रेलवे, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मिलकर करेंगे, जिससे कार्य में एकरूपता रहेगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने बनाये मैप रूट
मंत्री सारंग ने भोपाल के आसपास के क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिये मैप रूट बनाने के भी निर्देश दिये। स्टेशन पर स्थित ऑटो स्टैंड पर मौजूद रिक्शा चालकों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की यात्रा और सुलभ होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications