MP News: मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह गुरुवार 7 मार्च को हरसूद विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने 353 लाख की लागत से बने नवीन महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान नया हरसूद स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खंडवा जिले के ग्राम सेल्दा में 12 करोड़ रुपए की लागत से एक खेल कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा।
इससे यहां पढ़ने वाले सभी जनजातीय विद्यार्थियों को अच्छी खेल सुविधा मिलेगी। इस परिसर में तैराकी सीखने के लिए स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा तथा अन्य विकास कार्यों के लिए बाद में 100 करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खालवा में हॉकी खेल मैदान में 6 करोड़ 55 लाख रुपए से एस्ट्रोटर्फ बनाया जाएगा।

हॉकी के खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षकों के सभी रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। कार्यक्रम में उन्होंने नए हरसूद के रहवासियों को आवासीय पट्टों के मालिकाना हक प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। साथ ही ग्राम पंचायत भवरली, बोथिया, कसरावद, डोटखेडा, उंडेल को एक-एक पानी के टैंकर भी दिए।
कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि हरसूद महाविद्यालय में वॉटर प्यूरीफायर एवं ठंडे पानी की मशीन लगाई जाएगी। इस भवन के ऊपर एक और भवन बनाया जाएगा, जिसमें अन्य विषयों की कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। इस नवीन भवन के अन्य कक्षों में स्मार्ट क्लासेस लगाई जाएंगी। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए सांसद उइके द्वारा 58 लाख रुपए दिए जायेंगे।
कहा कि हरसूद कॉलेज में आसपास के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए दो बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने चारखेड़ा में 10 करोड़ रुपए से विकास कार्य एवं चारखेड़ा में नर्मदा परिक्रमा करने वालों के लिए एक करोड़ रुपए से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की। साथ ही, नर्मदा मैया का मंदिर बनवाने का आश्वासन भी दिया।
मंत्री डॉ. शाह ने एसडीएम हरसूद को निर्देश दिए कि अगले एक महीने में 1000 नामांतरण एवं 331 पट्टे वितरित कराने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। तो वहीं, बैतूल सांसद दुर्गादास उईके ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल एवं महाविद्यालयों के नए भवन बनाने के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications