Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने प्रदेश के हजारों सरकारी और निजी कर्माचरियों के हित में बहुत बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में नौकरी करने वाले इन कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव वाले दिन पेड लीव (सवैतनिक छुट्टी) की घोषणा की है। यह ऐलान उन सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए किया गया है, जिनका नाम पड़ोसी राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज है।
लोकतंत्र में किसी भी नागरिक के लिए मतदान में हिस्सा लेना बहुत ही पुण्य कर्तव्य है। हरियाणा सरकार ने राज्य में काम करने वाले पड़ोसी राज्यों के इन मतदाताओं के इस उत्तरदायित्व को समझा है और लोकसभा चुनावों के लिए संबंधित तारीखों पर निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट ऐक्ट के तहत छुट्टी घोषित की है।

सात पड़ोसी राज्यों के मतदाताओं को तोहफा
नायब सिंह सैनी सरकार प्रदेश में काम करने वाले सात पड़ोसी राज्यों के जिन कर्मचारियों को लोकतंत्र के पावन पर्व पर यह तोहफा दिया है, उनमें हरियाणा सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान, तमाम तरह की फैक्ट्रियों में काम करने वाले, दुकानों, वाणिज्यिक और निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे।

मतदान वाले दिन मिलेगी पेड लीव
हरियाणा सरकार के इस उदारवादी कदम से जिन कर्मचारियों को राहत मिली है, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मतदाता शामिल है। इस बार देश में कुल सात चरणों में चुनाव है। इन सभी राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मतदान होना है। यूपी में तो सभी सात चरणों में चुनाव है।

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भी मिलेगी मदद
हरियाणा में काम कर रहे कर्मचारियों का नाम इन राज्यों के जिस भी लोकसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में दर्ज है, वहां जिस दिन चुनाव है, वे उस दिन वोट डालने के लिए छुट्टी ले सकेंगे और उन्हें उस दिन के वेतन का भी भुगतान होगा। हरियाणा सरकार की इस पहल से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

हजारों परिवारों में उत्साह
नायब सिंह सरकार के इस फैसले से राज्य में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों के परिवारों में उत्साह का माहौल है। क्योंकि, अब वह अपने परिवारों के साथ अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में वोट डालने के लिए भी जा सकेंगे और इसके साथ ही उन्हें अपने परिजनों और मित्रों से भी मिलने का मौका मिल सकेगा।

इस बार लोकसभा का चुनाव 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को सात चरणों में होना है और 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाने हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications