Haryana News: बाल विवाह रोकने के तमाम कानून मौजूद हैं, लेकिन समाज से अभी भी यह कुप्रथा पूरी तरह से मिट नहीं पाई है। लेकिन, एक सजग और संवेदनशील सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह चौकन्ना रहे और ऐसी कोई भी परिस्थिति को पैदा ही न होने दे, जिससे समाज के भविष्य को नुकसान पहुंचे।
इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया है। हिंदू आस्था के मुताबिक यह बहुत ही पवित्र और शुभ दिन है और लोग तमाम तरह के शुभ और अच्छे कार्यों को इसी मौके पर करना अच्छा मानते हैं। अक्षय तृतीया के दिन शादी-विवाह करना भी सौभाग्य समझा जाता है। लेकिन, इस शुभ मुहूर्त पर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के भी समाचार मिलते रहे हैं।

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए सतर्क हरियाणा सरकार
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार इस बार अक्षय तृतीया से पहले ही किसी भी सूरत में बाल विवाह की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क है। इसके लिए महिला और बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह निषेध अधिकारियों को खास निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी विभागों को तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश
अधिकारियों से कहा गया है कि जैसे ही बाल विवाह से संबंधित किसी भी तरह की सूचना मिलती है, उसपर फौरन कार्रवाई करें और इसे रोकें। राज्य में बाल विवाह को पूरी तरह से रोकने के लिए सभी विभागों को तालमेल के साथ काम करने को कहा गया है।

इन नंबरों पर दी जा सकती है बाल विवाह की सूचना
अगर किसी को कहीं पर बाल विवाह होने की भनक लगती है तो वह 112 और 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1091 महिला हेल्पलाइन पर तत्काल सहायता के लिए सूचना दे सकता है।

क्या कहता है बाल विवाह निषेध कानून?
हरियाणा सरकार को मालूम है कि आखा तीज के मौके पर विवाह की पुरानी परंपरा रही है। लेकिन, बाल विवाह गैर-कानूनी है, इसको लेकर जनता को जागरूक करना भी आवश्यक है। बाल विवाह निषेध कानून, 2006 के तहत लड़कियों की शादी 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष से पहले करना अपराध है।
यही नहीं, बाल विवाह निषेध (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2020 के तहत बाल विवाह शून्य घोषित किया जा चुका है। राज्य में बाल विवाह में शामिल लोगों के लिए दो साल तक की सजा और 1 लाख रुपए तक के जुर्माने का भी प्रावधान है।

अक्षय तृतीया पर लोगों से जागरूक रहने की अपील
अक्षय तृतीया पर इस सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने आम लोगों से भी जागरूक रहने की अपील की है। इसके साथ ही सरकार ने सामुदायिक केंद्रों, सार्वजनिक इमारतों, बैंक्वेट हॉल और विवाह स्थलों के मालिकों और मैनेजरों से कहा है कि वह भी तसल्ली करें कि दूल्हा-दुल्हन की उम्र शादी के लायक हो।
इनके अलावा पुरोहितों, गांव के पंचों, सरपंचों, निगम पार्षदों से भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वह इस बात के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करें कि बाल विवाह न होने दें। कोई सरकार जब किसी सामाजिक कुप्रथा को मिटाने के लिए इतनी गंभीर है तो समाज में बदलाव आना निश्चित है, जो अच्छे के लिए है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications