मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने जिम्मेदारियां संभालते ही प्रदेश की जनता को संदेश दे दिया है कि उसने जिस संकल्प के दम पर जनता का भरोसा जीता है, उन्हें निश्चित तौर पर पूरा करके दिखाएगी।
जब राज्य की जनता ने एक सरकार के प्रति दिल खोलकर विश्वास जताया है तो उसका भरोसा नहीं टूटेगा, इसकी गारंटी सीएम मोहन यादव ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही दे दी है।

जनता को अपने फैसले पर गर्व करने का मौका दे रही है सरकार
एमपी में जैसे ही नई सरकार ने जिम्मेदारियां संभाली, करारी हार से हताश विपक्ष ने यह आशंका जतानी शुरू कर दी कि मोहन यादव सरकार अपनी लोकप्रिय 'लाडली बहना योजना' बंद कर देगी।

विपक्ष की ओर से विधानसभा तक में यह मामला उठा दिया गया। लेकिन, जन आकांक्षाओं के प्रति समर्पित सरकार के मुखिया ने साफ कर दिया कि राज्य सरकार कोई भी मौजूदा योजना नहीं बंद करने जा रही है।

संकल्पों के साथ बंदी हुई है मोहन यादव सरकार
ऐसा करते हुए सीएम मोहन यादव ने जो संकल्प व्यक्त किया, उसने प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है। उसे इस बात की तसल्ली हो गई है कि जिस सरकार को बनाए रखने के लिए उसने इतना प्रेम दिखाया है, वह उसके साथ अपने संकल्पों से बंधी हुई है। यह राज्य के लिए बड़े ही गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने सदन के माध्यम से पूरे प्रदेश के सामने यह भावना जाहिर कर दी कि 'हमारा 'संकल्प पत्र' (बीजेपी का चुनाव घोषणा पत्र) हमारे लिए पवित्र ग्रंथ जैसा है। हम इसके हर शब्द का पालन करेंगे।'
सिर्फ चुनावी वादे नहीं करती ये सरकार, उसे पूरा करके भी दिखाती है
अगर सीधे शब्दों में कहें तो एक बार फिर से राज्य सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है, जिस विश्वास के साथ जनता ने उसपर बार-बार भरोसा किया है। इस सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं, वह सिर्फ चुनावी वादे नहीं हैं, बल्कि उसे यह पूरा करगे रहेगी।

जन-सेवा के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेगी सरकार
क्योंकि, सत्ता में आने के लिए जनता को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाकर, चुनावी रेवड़ियां बांटकर कुर्सी हथिया लेना एक बात है,लेकिन जन-सेवा के प्रति अपने समर्पण के दम पर जनता के दिलों में जगह बना लेना दूसरी बात है और मध्य प्रदेश सरकार लगातार उसी मार्ग पर चल रही है।

पिछले करीब एक दशक में देश के कुछ राज्यों में पनपे रेवड़ी कल्चर ने जनता को सिर्फ निराश और हताश ही किया है। लेकिन, अगर मध्य प्रदेश में करीब दो दशकों से जनता का एक ही पार्टी की सरकार पर विश्वास बरकरार है तो इसका संदेश साफ है।
यह जनता की सरकार है, जनता के लिए कार्य करने वाली सरकार है और जन-भावनाओं को देखते हुए काम करने वाली सरकार है। इसे लोगों ने इसी भरोसे के साथ चुना है। क्योंकि, यह सरकार उसके विश्वास की कसौटी पर बार-बार खरी उतरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications