उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाओं की शुरुआत की,जिससे कोई भी वर्ग विकास की इस यात्रा में पीछे ना रह जाए। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के बेहतर जीवन-यापन के लिए भी खास योजना की शुरुआत की, जिससे उनके जीवन को भी बेहतर किया जा सके।
प्रदेश की सरकार ने श्रमिक भरण पोषण योजना की शुरुआत की जिसके तहत मजदूर वर्ग और श्रमिकों को सरकार ने आर्थिक मदद देना शुरू किया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 15 लाख दैनिक निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूर जिनमे रेहड़ी वाले, मोची, फेरी वाले, बढ़ई, लोहार, कुम्हार आदि शामिल हैं, उन्हें 1000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य यह है कि परिवार इस योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अपने भरण-पोषण में कर सकें।

इसके साथ ही प्रदेश में गरीब परिवारों की मदद के लिए सरकार ने यूपी पारिवारिक लाभ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद दी जाती है जिनके परिवार में कमाई करने वाला एक ही व्यक्ति था और उसका निधन हो गया। संकट की इस घड़ी में परिवार को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े इसके लिए सरकार इन परिवारों को एकमुश्त 30 हजार रुपए की सहायता देती है। इस योजना के लाभार्थियों को यह मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
प्रदेश की निराश्रित महिलाओं के लिए भी योगी सरकार की ओर से निराश्रित महिला पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो जाती है उन्हें सरकार हर महीने 500 रुपए की आर्थिक मदद देती है। हर महीने 500 रुपए की इस पेंशन के जरिए महिला को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications