Chhattisgarh News: बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने छत्तीसगढ़ के बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सर्वकल्याण को समर्पित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया है, जो दूरदर्शिता का परिचायक है।
राजेश मूणत ने कहा कि इस बजट से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और नौकरी का जहां नया प्रावधान किया गया है तो वहीं मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार के व्यापक प्रयास भी किये गये हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बीते 5 सालों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया था और राज्य बदहाली के साथ ही पिछड़ता जा रहा था, किंतु अब तस्वीर बदलने जा रही है। राजेश मूणत ने कहा कि तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को लेकर को बजट में कई प्रावधान किये गये हैं, जो युवा छत्तीसगढ़ को विकासपथ पर तेजी से अग्रसर करने में सहायक होंगे।
मूणत ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को रेवेन्यू सरप्लस वाला बजट बताया है, क्योंकि कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है, न ही करो की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है। यह इस बात जो इंगित करता है कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए भी हर दृष्टिकोण से प्रयास कर रही है।
इस बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारी वर्ग को राहत देने के किये कई व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ को आर्थिक मजूबती देने के साथ ही सकारात्मक माहौल उत्पन्न करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य के प्रमुख शहरों के विकास के साथ ही बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी अंचलों में विकास के लिए तैयार की गई है। विशेष योजना की झलक साफ दिखाई दे रही है। बजट मद किये गए प्रावधान इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि यह बजट सर्वहारा का है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने वाला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications