पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के मौके पर श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने होशियारपुर में पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में इस पवित्र स्थल की सिर्फ उपेक्षा ही की गई लेकिन आम आदमी पार्टी साफ नीयत से काम कर रही है।
सीएम भगवंत मे होशियारपुर में शनिवार (24 फरवरी) को कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब को बड़ा पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। दरअसल, यहां वे श्री गुरु रविदास महाराज जी का 647वें प्रकाश पर्व के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मंच से सीएम ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की नीयत बिल्कुल साफ है। मान ने कहा कि आप सरकार जब पंजाब में आई तो सबसे पहले यह फैसला किया था कि सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर लगेगी ताकि उनकी तस्वीरें देख कर अधिकारी रिश्वत लेने से शर्म करेंगे।

मंच से सीएम ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को शानदार बनवाया गया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही घरों की गरीबी दूर होगी। पिछली सरकारों ने नबूझकर गरीबों के बच्चों को 75 साल तक अनपढ़ रखा ताकि कोई अफसर न बन जाए। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में कोई कमी नहीं है बस उन्हें मौका नहीं मिलता था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद उनके लिए अवसर बढ़ रहे हैं।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब के खजाने में कोई कमी नहीं है और लोगों की भलाई के लिए लगातार काम किया जाएगा। राज्य में अब शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी काफी सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग मोहल्ला क्लिनिकों में इलाज करवा चुके है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का बुखार की गोली से लेकर 50 लाख तक का ऑपरेशन मुफ्त किया जा रहा है। पंजाब में 664 आम आदमी क्लिनिक बनाए गए हैं और अगले एक या दो दिन के भीतर राज्य में 150 नए आम आदमी क्लीन
वहीं मुख्यमंत्री ने अकाली दल को निशाने पर लेते हुए का कि इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब बचाओ नहीं परिवार बचाओ यात्रा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications