पंजाब में एनआरआई की सुविधा के लिए सीएम मान सरकार एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। इसके तहत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रही है। नई वेबसाइट लॉन्च के मौके पर पर सीएम ने अधिकारियों से कहा कि एनआरआई की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें पर्यटन की भी उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
पंजाब में एनआरआई के लिए वेबसाइट लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे एक अहम पहल बताया है। इसका उद्देश्य एनआरआई की सुरक्षा के साथ उन्हें अपने प्रदेश से भी जुड़ने का अवसर उपलब्ध होगा। सीएम ने आगे कहा कि एनआरआई की सुविधा के लिए लॉन्च की गई अल्ट्रा मॉड्रेन वेबसाइट nri.punjab.gov.in शासन सुधार विभाग द्वारा एनआईसी की मदद से बनाई गई है।

नई एनआरआई वेबसाइट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सीएम ने कहा कि वेबसाइट पर एनआरआई पुलिस विंग, पंजाब राज्य एनआरआई आयोग और एनआरआई सभा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।
सीएम ने बताया कि वेबसाइट में पंजाब के केंद्रीकृत ऑनलाइन शिकायत पोर्टल का लिंक भी है। www.connect.punjab.gov.in जहां एनआरआई और अन्य लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
दरअसल, ये वेबसाइट प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा एन.आई.सी. की मदद से तैयार की गई है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि वेबसाइट पर एन.आर.आई. पुलिस विंग, पंजाब स्टेट कमिशन फॉर एन.आर.आईज़ और एन.आर.आई सभा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी है।
सीएम ने कहा कि भविष्य में ये वेबसाइटएनआरआई भाइयों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने में अहम साबित होगी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार एनआरआई की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल के अराइवल हॉल में एक "सुविधा केंद्र" भी स्थापित करेगी। सीएम ने बताया कि ये केंद्र चौबीसों घंटे सेवाएं देता रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications