पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का शुक्रिया अदा किया है। जिस तरह से बजट में शिक्षा के बजट को 11.5 फीसदी बढ़ाया गया है उसके लिए हरजोत सिंह ने सीएम मान और वित्त मंत्री चीमा को धन्यवाद कहा है। पंजाब के इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने स्कूली शिक्षा के बजट में 11.5 फीसदी का इजाफा किया है और उच्च शिक्षा के लिए 6 फीसदी बजट में इजाफा किया है।
शिक्षा मंत्री ने बयान जारी करके कहा कि पंजाब सरकार ने जो बजट पेश किया है। वह भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के प्रति सकारात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप स्कूल के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार हुआ है। स्कूल नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई देखने को मिली है। इस बार बजट में इसके लिए कुल 16,987 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से एक प्रमुख पहल 'स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर की गई है। इसके लिए 100 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इसके साथ ही 100 स्कूलों और 100 प्राथमिक स्कूलों को 'स्कूल ऑफ हैप्पीनेस' में बदलने का प्रस्ताव भी दिया गया है। बता दें कि वित्त मंत्री ने लगातार तीसरी बार प्रदेश का बजट पेश किया। इस बार रिकॉर्ड दो लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया गया है।
साथ ही सरकार ने राज्य में सरकारी कॉलेजों के शिक्षा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा के बजट में 6% की वृद्धि की गई है। पंजाब सरकार ने सरकारी विश्वविद्यालयों और घटक कॉलेजों को वित्तीय सहायता के लिए 1425 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा के लिए अतिरिक्त 525 करोड़ रुपए आरक्षित हैं। शिक्षा मंत् ने दावा किया है कि यह बजट राज्य में शैक्षिक क्रांति को आगे बढ़ाने का काम करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications