पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सरकार व्यापार मिलनी का आयोजन किया, जिसमे उद्योग जगत से जुड़े लोगों को पंजाब में व्यापार करने में जो भी समस्या आ रही है उसपर चर्चा हुई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुहिम का लक्ष्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, प्रदेश के विकास की रफ्तार को बढ़ाना है। व्यापारियों और उद्योगपतियों को मजबूत करने के लक्ष्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार के प्रयास की वजह से प्रदेश में 70 हजार करोड़ रुपए का निवेश शीर्ष कंपनियों के जरिए आया है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था की वजह से निवेशक यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपील की है कि ट्रेडर्स को प्रदेश के नए संकल्प का हिस्सा बनना चाहिए। राज्य सरकार ने विशेष पुलिस चौकियां स्थापित करके औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा फोकल प्वाइंट और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए पहले ही एक खाका तैयार कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों को आसानी से अपनी इकाइयां स्थापित करने की सुविधा प्रदान करने के लिए ग्रीन स्टांप पेपर पेश करने वाला पंजाब पहला राज्य था। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक उद्योग सलाहकार आयोग का गठन करेगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों और उद्योग के सदस्य शामिल होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications