पंजाब सरकार ने फजिल्का जिले को सरकारी मछली बीज फार्म की सौगात दी है। प्रदेश सरकार में कृषि, किसान कल्याण एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने फजिल्का जिले के किल्लियांवाली गांव में सरकारी मछली बीच फार्म का उद्घाटन किया है। इस बीज फार्म को 10.10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
गुरमीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार किसानों को मछली, सुअर और बकरी पालन जैसे सहायक व्यवसायों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि उनकी आय को बढ़ाने का प्रयास किया जा सके। बता दें कि यह प्रदेश में 16वां सरकारी मछली बीज फार्म है।

यह मछली बीज फार्म 15 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रदेश में 42031 एकड़ भूमि पर मछली पालन किया जाता है। साथ ही 1315 एकड़ क्षेत्र में झींगा पालन किया जाता है। पंजाब में सालाना 1 लाख 84 हजार टन से ज्यादा मछली का उत्पादन हो रहा है।
साथ ही राज्य में मछली पालकों के लिए एक झींगा प्रशिक्षण केंद्र 11 चारा मिलें और 7 प्रयोगशालाएं भी चालू की गई हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अबोहर स्थित पंजाब एग्रो की खाद्य प्रसंस्करण इकाई का विस्तार करके अबोहर मिर्च प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा और इस संबंध में पंजाब के बजट में पहले ही घोषणा की जा चुकी है।
साथ ही राज्य में मछली पालकों के लिए एक झींगा प्रशिक्षण केंद्र 11 चारा मिलें और 7 प्रयोगशालाएं भी चालू की गई हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अबोहर स्थित पंजाब एग्रो की खाद्य प्रसंस्करण इकाई का विस्तार करके अबोहर मिर्च प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा और इस संबंध में पंजाब के बजट में पहले ही घोषणा की जा चुकी है।
गुरमीत सिंह ने बताया कि राजस्थान फीडर नहर के साथ चलने वाली एक नई नहर- मालवा नहर- के निर्माण से 178000 एकड़ से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर और फजिल्का में सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी। यह परियोजना न केवल कृषि के लिए पानी उपलब्ध कराएगी बल्कि पाकिस्तान को पानी के डायवर्जन को भी रोकेगी। जिससे यह सुनिश्चित होगा कि किसानों को नहरी पानी की उचित आपूर्ति मिले।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications