पंजाब के जल संसाधन और बागबानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने प्रदेश के लोगों को नई सौगात दी है। उन्होंने बल्लूआना हलके के गांव आजमवाला में नई बनने वाली आजमवाला माइनर की आधारशिला रखी।
इसे तकरीबन 9 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। यह 13.41 किलोमीटर लंबा होगा, जिससे 13685 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। साथ ही टेलों तक पूरा पानी पहुंचाया जाएगा।

चेतन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पंजाब में नहरी ढांचे को मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रही है, जिससे किसानों को सिंचाई में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो और उन्हें बेहतर फसल मिल सके, उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
इस 14 हजार किलोमीटर लंबी नहर और नाले की बहाली से यहां का सिंचाई तंत्र काफी मजबूत होगा। यही नहीं अगर नगरी पानी का प्रयोग अधिक किया जाए तो इससे भूजल को भी बचाया जा सकता है। इससे खेती में इस्तेमाल होने वाली बिजली की भी बचत होगी।
मंत्री ने कहा कि पंजाब में किसानों को सिंचाई की नई तकनीक ड्रिप इरिगेशन को अपनाना चाहिए। सरकार इसके लिए सब्सिडी भी दे रही है। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में प्रदेश में मेरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है।
तकरीबन 40 हजार से अधिक नौकरियां मेरिट के आधार पर लोगों की दी गई है। हर वर्ग की भलाई के लिए हमारी सरकार योजना बना रही है और उसे लागू कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications