भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातर बड़े कदम उठा रही है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने बुधवार को जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जिला स्तर पर, सब डिवीजन स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की हर संभव कोशिश कर रही है।

मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की किल्लत को दूर करने के लिए जल्द ही 1300 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी सरकारी अस्पताल में बेहतर किया जाएगा। अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जाएगा। साथ ही नर्सिंग स्टाफ को भी बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 फरवरी 2024 तक 280 से अधिक दवाएं सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराया जाएगा। जिसमे से 190 तरह की दवाएं जनवरी माह तक उपलब्ध हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी दवाओं को अस्पताल के भीतर ही मुहैया कराई जाएंगी ताकि मरीजों को अस्पताल के बाहर खरीदने के लिए बाहर ना जाना पड़े।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों के बेहतर संचालन के लिए, मरीजों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मरीज वेलफेयर कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी जिला, सब डिवीजन स्तर पर अस्पतालों के लिए बनाए जाएगी। जिसमे संबंधित क्षेत्र के विधायक, सिविल सर्जन, एसएमओ, प्रोग्राम ऑफिसर, संबंधित एनजीओ के लोग शामिल होंगे और साथ मिलकर काम करेंगे और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का काम करेंगे।
मंत्री ने कहा कि तकरीबन 75 आम आदमी क्लीनिक के जरिए लुधियान जिले में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जल्द ही 20 से अधिक क्लीनिक लोगों की सेवा के लिए और शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लुधियाना में तकरीबन 70 एक्सपर्ट डॉक्टर मेरे संपर्क में हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए 16 अलग-अलग नर्सिंग कॉलेज की मदद ली जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications