पंजाब में भगवंत मान सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूती देने के साथ कई सरकारी सुविधाओं की जनता तक पहुंच व्यापक स्तर पर सुनिश्चित करने के कदम उठाए हैं। इस दिशा में 'आप दी सरकार, आप दे द्वार' और डोर स्टेप डिलीवरी योजना बेहद अहम है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाल सरकार ने इन योजनाओं के को एक मुहिम के रूप में लिया है।
पंजाब सरकार की दो अहम योजनाओं के लागू होने के बाद लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है। छोटो मोटे सरकारी काम गावों और मोहल्लों में लगने वाले सरकारी कैंप में ही हो जाते हैं। सरकार की आपकी सरकार आपके द्वार स्कीम के तहत सरकारी अधिकारी खुद शहर के मोहल्लों या फिर गावों में कैंप लगाकार सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। बता दें कि सीएम मान के मुताबिक, पंजाब सरकार ने दिसंबर 2023 में 43 महत्वपूर्ण सेवाओं को लोगों के द्वार पर मुहैया करवाने की योजना शुरू की थी।

इस योजना का लाभ लोग 1076 नंबर पर कॉल करके उठा सकते हैं। इस योजना का नाम 'आप दी सरकार, आप दे द्वार' है। इस योजना के तहत गांव और मोहल्ला स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, इसके पीछ उद्देश्य सरकारी सुविधाओं के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटन से मुक्ति दिलाना है, जिससे जनता के कीमती समय को बचाने के साथ समय से सरकारी सुविधाओं की जनता तक पहुंच सुनिश्चित कराना है।
कैंप के जरिए दी जा रहीं कई सुविधाएं
स्कीम के तहत गांवों और शहरों के मोहल्लों में कैंप लगाए जाएंगे। जहां सरकारी अधिकारी 44 तरह की सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। स्कीम के तहत आवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र, फर्द, लेबर रजिस्ट्रेशन, पेंशन, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाणपत्र जारी करने समेत अन्य सेवाओं कैंप के जरिए दी जाएंगी। इसके अलावा सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा।
कैंप में ये अधिकारी, कर्मचारी उपलब्ध
कैंप में एसडीएम, तहसीलदार, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, एसएचओ, जिला कल्याण अधिकारी, कानूनगो, पटवारी, एसडीओ, एक्सईएन मौजूद रहते हैं। अगर किसी को कोई हलफिया बयान या कोई अन्य दस्तावेज भी तस्दीक करवाना चाहता है तो अधिकारी कैंप में मिलेगा और वह उसी समय पर तस्दीक करके मौके पर ही संबंधित व्यक्ति को सौंप देगा। इसके अलावा निवास प्रमाणपत्र बनवाना है तो आवश्यक दस्तावेज के साथ तहसीलदार या नायब तहसीलदार के समक्ष पेश करना होगा। सभी अटैचमेंट प्रॉपर और उपलब्ध होने पर तहसीलदार या नायब तहसीलदार मौके पर उसकी तस्दीक करके प्रमाणपत्र सौंप देंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications