सीएम भगवंत मान सरकार ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। PSPCL के जूनियर इंजीनियर्स का अब शुरुआती वेतनमान 17,450 रुपए से बढ़ा कर 19,260 रुपए करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2, पी.ए., एस.ए.एस. अकाऊंटस आदि के वेतनमान ग्रुप 15 से 17 रखा गया है। सीएम मान ने इन पदों के लिए शुरुआती वेतन 18,690 रुपए से बढ़ाकर 19,260 करने के निर्देश दिए हैं।
प
पंजाब सरकार में बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पीएससीएल कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जानकारी देते हुए कहा कि पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों के पे स्केल को पंजाब सरकार के अन्य कर्मचारियों के बराबर करने संबंधी लगातार मांग की जा रही थी। ऐसे में सरकार ने पीएससीएल के पदों पर वेतनमान में संशोधन का निर्णय लिया। जिसके तहत संशोधित हुए वेतन के स्केल संबंधी सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि डिवीजनल सुपरिंटैंडैंट अकाऊंटस, रैवेन्यू अकाऊंटैंट आदि श्रेणी ग्रुप 14 से 16 में रखे गए हैं तथा उनकी शुरूआती वेतन 17,960 रुपए से बढ़ाकर 19,260 रुपए कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सुपरिंटैंडैंट ग्रेड-2, पी.ए., एस.ए.एस. अकाऊंटस आदि को ग्रुप 15 से 17 में रखा गया है, जिनका शुरुआती वेतन 18,690 रुपए से बढ़ाकर 19,260 रुपए करने का ऐलान किया गया है।
सीएम भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री इटीओ ने कहा कि सभी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, श्रमिकों को उचित पारिश्रमिक और उचित मुआवजा दिलाना जरूरी है। सरकार अपनी जवाबदेही खुद तय कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने दोहराते हुए कहा कि सीएम मान का उद्देश्य है वेतन स्केल उद्योग के मापदंडों के अनुसार हों और कर्मचारियों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जा सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications