Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के दिव्यांगजनों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी के अंतर्गत आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सचिवालय में अपने ऑफिस में दिव्यांगजनों के बैकलॉग की प्रक्रिया को जल्दी से जल्दी क्रियान्वित करने के लिए बैठक की है।
बैठक के दौरान रोजगार उत्पत्ति और प्रशिक्षण विभाग के डायरेक्टर अमृत सिंह, पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के सचिव अमरबीर कौर भुल्लर और सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ दिव्यांगजनों के बैकलॉग के पदों को जल्द भरने संबंधी विचार-विमर्श किया गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार अलग-अलग विभागों में दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित पदों के बैकलॉग को भरने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है। मंत्री ने रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग को कहा कि इन पदों को भरने के लिए कैंप लगा कर प्रोफार्मे अनुसार सूचना भरवाई जाए। जिससे इस काम को तेजी से पूरा किया जा सके।
डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को हिदायत की कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाए। जिससे कोई भी दिव्यांग उम्र की हद पार करने के कारण नौकरी पाने से वंचित न रहे। बैठक के दौरान रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग के डायरेक्टर और एसएस बोर्ड के सचिव ने दिव्यांगजनों के बैकलॉग के पद भरने सम्बन्धी की जा रही कार्यवाही से अवगत करवाया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications