Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों के लिए नई इनोवा गाड़ियां खरीदी है। मंत्रियों को तो पिछले महीने ही इनोवा टॉप मॉडल गाड़ियां दे दी गई है। जबकि विधायकों को इनोवा का बेस मॉडल दिया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 10 मंत्रियों को नई इनोवा क्रिस्टा दी गई है।
प्रदेश के चार मंत्रियों की गाड़ियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मोटर व्हीकल बोर्ड के अनुसार एक मंत्री को एक आधिकारिक गाड़ी और एक सिक्योरिटी गाड़ी दी जाती है। जबकि विधायकों को केवल सुरक्षा वाहन ही दिया जाता है। आपको बता दें कि विधायकों को सुरक्षा वाहन देने का प्रावधान सिर्फ पंजाब में ही है। किसी अन्य राज्य में उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाती है। सभी विधायक अपनी निजी गाड़ी से चलते हैं।

इस बार विधायकों को इनोवा के अलावा बोलेरो गाड़ियां भी दी जा रही है। अब तक 15 के करीब विधायकों को गाड़ियां दे दी गई है। जिन मंत्रियों अथवा विधायकों से उनकी पुरानी गाड़ियों को वापस लिया गया है। उन्हें स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग ने फील्ड के अधिकारियों और नए लगाए गए रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 2 साल पहले भी सभी मंत्रियों और विधायकों को नई गाड़ियां देने के लिए 18 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसमें मंत्रियों को फॉर्च्यूनर और विधायकों को इनोवा क्रिस्टा गाड़ियां दी जानी थी। यह प्रस्ताव जब मुख्यमंत्री भगवत मान के पास गया तो उन्होंने इसे रद्द कर दिया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications