दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र के उन्नयन के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी की जनसभा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 10 ने विद्यालय खोले जाएंगे। दिल्ली के इन विद्यालय में अध्ययन की आधुनिक सुविधाएं होंगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (4 फरवरी) को किराड़ी विधसनसभा क्षेत्र में दो नए स्कूल भवनों की नींव रखी। इन दो भवनों में दो शिफ्ट में चार स्कूल चलेंगे, जिनमें 10 हजार बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत पूरे देश में कहीं भी सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाएं नहीं मिलेगी।

खोले जाएंगे 10 नए स्कूल
सीएम ने कहा कि ये दोनों नए स्कूल भवन जनवरी 2025 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इस दौरान सीएम ने इस विधानसभा क्षेत्र में 10 पुराने स्कूलों के अलावा 10 नए सरकारी स्कूल बनवाने की भी घोषणा की। सीएम ने बताय् कि दोनों नए स्कूल भवनों में 100 से ज्यादा क्लासरूम के अलावा लेबोरेट्री, लाइब्रेरी, एक्टिविटी रूम, टॉयलेट ब्लॉक, लिफ्ट समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। एक स्कूल भवन में 300 लोगों की क्षमता वाला एसी मल्टीपर्पज हॉल भी बनाया जाएगा।
इस मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो शिक्षा उन्होंने अपने बच्चे को दी है, वैसी ही अच्छी शिक्षा देश के हर बच्चे को मिलनी चाहिए।
सीएम ने दोहराया की दिल्ली में हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा का समान अवसर मिल रहा है। चाहे वो रिक्शावाला, दिहाड़ी मजदूर, किसान, प्लम्बर और इलेक्ट्रीशियन जैसा गरीब हो। सभी के बच्चों कोअच्छी शिक्षा मिल सकती है। सीएम ने कहा कि शिक्षा लेने के बाद निम्न आयवर्ग के परिवारों के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बन सकते हैं। लेकिन ऐसे वर्ग के लोगों के अंदर आज वो उम्मीद दोबारा जगी है कि अब मेरे बच्चों को भी अच्छा भविष्य मिल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications