प्रयागराज में कॉमर्शियल वाहन स्वामियों के लिए संभागीय परिवहन विभाग एकमुश्त समाधान योजना लाने जा रही है। इस योजना को जल्द ही लागू करने की तैयारी की जा रही है। इस योजना का लाभ 30 हजार से अधिक कॉमर्शियल वाहन स्वामियों को मिलेगा। माना जा रहा है कि इस योजना को इस हफ्ते शुरू किया जा सकता है। इस योजना के तहत वाहन मालिकों के बकाए में कितनी छूट दी जाए इसको लेकर फैसला लिया जाना बाकी है। जल्द ही इसपर सहमति बनने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
प्रयागराज में में कुल कॉमर्शियल वाहनों की संख्या की बात करें तो इस वक्त दो लाख से अधिक कामर्शियल वाहन हैं। तकरीबन 30 हजार वाहन स्वामी ऐसे हैं जिनका टैक्स बकाया है। इसमे ट्रकों की संख्या तकरीबन तीन हजार है जबकि 27 हजार टैक्सी, कार बस आदि हैं। सर्वाधिक तीन पहिया गाड़ी और हल्के वाहन स्वामियों पर टैक्स बकाया है। इन वाहनों के मालिक टैक्स पर लगे जुर्माने को खत्म करने के लिए लंबे समय से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग इन लोगों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लेकर आने की तैयारी में है।

अधिकारियों का कहना है कि वाहन खरीदने के बाद उसे चलाने में दिक्कत आने की वजह से समय पर टैक्स नहीं जमा हो पाया। ऐसे में इन गाड़ियों पर टैक्स का जुर्माना बढ़ता ही गया। जिसके बाद अधिकारियों ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया और ऐसे वाहन स्वामियों के लिए ओटीएस स्कीम लाने का फैसला लिया। विभाग के इस कदम से इन वाहन स्वामियों को जुर्माने से राहत मिलेगी। इससे पहले भी इस स्कीम को लागू किया जा चुका है। जिसका बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने लाभ उठाया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications