उत्तर प्रदेश में लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कई कदम उठा रही है। लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम को चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए योगी सरकार ने 26 अरब 23 करोड़ 38 लाख 80 हजार रुपए के फंड की स्वीकृति दी है। प्रदेश में जलापूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार संकल्पित है। इस संकल्प को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है।

गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश के 75 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर तक स्वच्छ जल नल के जरिए पहुंच चुका है। बुधवार को भारत सरकार की ओर से जो रेटिंग जारी की गई उसमे कहा गया है कि 75 फीसदी क्षेत्रों में नल कनेक्शन देने वाले राज्यों की सूचि में उत्तर प्रदेश भी शामिल हो गया है।
इस मौके पर मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही बाकी बचे गांवों को भी नल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह बड़ी उपलब्धी है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 26348443 परिवारों को शुद्ध जल पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। बुधवार तक 19790921 घरों को नल का कनेक्शन दिया जा चुका है। हर घर जल योजना में उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2023-24 में एक करोड़ से अधिक घरों में नल कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। यूपी में में इस वित्त वर्ष 85 लाख नल कनेक्शन देने का लक्ष्य था लेकिन तय समय से कहीं पहले ही यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications