उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार उद्यम को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और इसके लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में उद्यमियों को लोन वितरित किए जा रहे हैं। उद्यमियों को लोन वितरित करने के लिए लखनऊ में मेगा लोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 51,000 करोड़ रुपए के लोन वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा MSME क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण की दिशा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा आज लखनऊ में उद्यमियों के लिए आयोजित ₹51,000 करोड़ के मेगा ऋण वितरण समारोह में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर ODOP कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स के उद्घाटन के साथ ही PLEDGE योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि और हस्तशिल्पियों व कारीगरों को टूलकिट भी वितरित हुआ। सभी लाभार्थी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आज की प्रगति को देखकर हर देशवासी को गर्व होता है। जबतक उत्तर प्रदेश विकास नहीं करेगा तबतक भारत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित नहीं करेगा। 25 करोड़ की आबादी के ऊपर बहुत बड़ा दारोमदार है। उनके चेहर पर खुशी लाना और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करना हमारा मकसद है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार इश दिशा में लगातार काम कर रही है। युवाओं के रोजगार और स्वावलंबन के लिए हम कई योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। हम जब सत्ता में आए थे तो निराशा थी, लेकन मुझे बताते हुए खुशी है कि अब उत्तर प्रदेश विकास की र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications