Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर वासियों को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने गोरखपुर में 647 लाख रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इस दौरान सीएम योगी लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने लाभार्थियों से सरकार की तरफ से मिलने वाली योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि आपको क्या-क्या मिल रहा है। और किस चीज की जरूरत है।

हमारी सरकार कब्जों को मुक्त कराती हैं- सीएम योगी
इस दौरान सीएम योगी ने विकास एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और विकास मानसिकता पर निर्भर करता है। पहले की सरकारें जहां कब्जा करती-कराती थीं, वहीं हमारी सरकार कब्जों को मुक्त कराती हैं।
अवैध कब्जे पर चलता है बुलडोजर
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें अराजकता और गुंडागर्दी को आश्रय देती थीं तो वहीं हमारी सरकार सख्ती कर प्रदेश को अराजकता और गुंडागर्दी से मुक्त कराती है। माफिया के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने का काम करती है।
माफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
इस दौराम सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी दशा में न छोड़े जाएं। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP News: 'PM SHRI स्कूल आज की जरूरत', CM योगी ने स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए दिए 404 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications