उत्तर प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। सरकार की ओर से गिरते जल स्तर को बचाने और जल संरक्षण के लिए नई पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत गांवों में खेतों के भीतर पोखरे बनाने की सरकार शुरूआत करने जा रही है।
सरकार इस योजना के तहत एक तरफ जहां गांवों में किसानों को मनरेगा के तहत रोजगार देगी तो दूसरी तरफ खेतों के बीच में बनने वाले पोखरों का लाभ भी सीधा किसानों को मिलेगा। यानि गांव में रोजगार के साथ सिंचाई का भी लाभ सरकार की इस योजना से लोगों को मिलेगा।

इस अनूठी पहल की शुरुआत बलिया में की गई है। यहां जल स्तर को बचाने और जल संरक्षण के लिए इस पहल को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों के खेत में व्यक्तिगत तालाब बनाया जाएगा और इसमे पानी संरक्षित किया जाएगा।
अहम बात है कि इस तालाब की खुदाई का खर्च किसानों को नहीं उठाना है। बल्कि गांव के ही मजदूर इस तालाब की खुदाई करेंगे और उन्हें मनरेगा के तहत मजदूरी दी जाएगी।
रिपोर्ट की मानें तो एक तालाब की खुदाई में तकरीबन 90 हजार रुपए का खर्च आएगा। इस कार्य की देखरेख के लिए ब्लॉक और जनपद स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसके बाद इस तालाब के पानी का इस्तेमाल खेती-किसानी में हो सकेगा।
किसानों के खेत में बनने वाला तालाब 20 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा, डेढ़ मीटर गहरा होगा। यहां खुदाई होने के बाद पानी भरने का अभियान शुरू किया जाएगा। किसान इस तालाब में मछली पालन और सिंघाड़ा भी उगा सकेंगे।
बलिया के डीसी मनरेगा डीएन पांडे का कहना है कि व्यक्तिगत तालाब योजना के तहत किसानों के खेत में तालाब बनने से खेती के काम में काफी सहूलियत होगी। तालाब खोदने के लिए मानकों को निर्धारित किया गया है। इसके अनुरूप ही खुदाई कराई जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications