उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में किसानों को हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है ताकि किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो। किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य से प्रदेश सरकार ने एक अनूठी योजना की शुरुआत की है। किसानों को प्रदेश सरकार निशुल्क प्याज, हरी मिर्च, गोभी, हरी मटर, समेत कई हरी सब्जियों के बीच मुफ्त में मुहैया कराएगी।
उद्यान विभाग की ओर से किसानों को यह बीज मुफ्त में मुहैया कराए जाएंगे। बागपत के उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 से 5 जनवरी 2024 के बीच सरकार सभी जिलों में किसानों को इन सब्जियों के बीच मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। सरकार की ओर से कुछ कंपनियों को चिन्हित किया गया है जिनके माध्यम से यह बीज किसानों को दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किसानों को बीज दिए जाएंगे, इसके लिए पहले किसान को उद्यान विभाग में जार अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद ही किसानों को मुफ्त में बीज मिलेंगे।

उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि विकास भवन, सर्किट हाउस, सहित कई सरकारी कार्यालयों के बाहर निजी कंपनियां कैंप लगाएंगी और इन कैंप में किसानों को मुफ्त में बीज दिए जाएंगे। जितने भी किसान यहां पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे उन सभी को बीज मुहैया कराया जाएगा। निजी कंपनियों को बाद में सरकार की ओर से इस बीच वितरण का पैसा दिया जाएगा। सरकार इस योजना के जरिए किसानों की आय को दोगुना करना चाहती है।
दिनेश कुमार ने बताया कि जो भी किसान जरूरतमंद है उसे मुफ्त में बीज दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से एक शपथ पत्र भी बनवाया जाएगा। जिसमे यह बताया जाएगा कि वह खुद से बीच नहीं खरीद सकता है। इस शपथ पत्र के साथ किसान को एक प्रार्थना पत्र देना होगा, जिसपर विभाग की स्वीकृति के बाद उसे कंपनी की ओर से बीज मुफ्त में दिया जाएगा। सरकार के इस प्रयास से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि किसानों के लिए खेती फायदे का सौदा साबित हो। यह स्कीम 5 जनवरी तक चलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications