उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2027 तक प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई अहम कदम उठा रही है ताकि प्रदेश के राजस्व को बढ़ाया जा सके। पिछले एक वर्ष की बात करें तो प्रदेश के जीएसडीपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
प्रदेश की कुचल जीएसडीपी 2016-17 में 12.89 लाख करोड़ रुपए थी जोकि 2023-24 में बढ़कर 24.39 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार की ओर से जो आंकड़े मुहैया कराए गए हैं उसके अनुसार प्रदेश का क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो 2.29 फीसदी बञ़कर इस वर्ष 54.67 फीसदी हो गया है।

इस वर्ष जून माह तक की बात करें तो 26802 करोड़ रुपए रिलीज किए गए थे जोकि 17.1 फीसदी का उछाल है। मौजूदा वित्त वर्ष की बात करें तो जीएसटी और वैट कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रहने की अपेक्षा है। उत्तर प्रदेश में जीएसटी के अंतर्गत सर्वाधिक व्यापारी रजिस्टर्ड हैं। उत्तर प्रदेश में डिजिटल लेनदेन में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह तकरीबन तीन गुना बढ़ गया है। पिछले पांच साल में डिजिटल ट्रांजैक्शन उत्तर प्रेदश में पांच गुना बढ़ा है, देश में डिजिटल लेनदेन के मामले में उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
उत्तर प्रदेश में डिजिटल लेनदेन 117432 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं कैशलेस लेनदेन भी काफी बढ़ा है। डिजिटल लेनदेन में जो पिछड़े जिले हैं वहां पर खास अभियान चलाया जा रहा है। चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र में डिजिटल लेनदेन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में बैंकिंग बिजनेस 70 हजार करोड़ रुपए तक बढ़ गया और यह 11.06 लाख करोड़ तक पहुंच गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications