अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही यहां की तस्वीर पूरी तरह से बदलने लगी है। प्रदेश की योगी सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है ताकि यहां धार्मिक पर्यटन को बढाया जा सके और इसे श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनाया जा सके। इसी कड़ी में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम पथ का जीर्णोद्धार कराया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्य भव्य नव्य श्री अयोध्या जी में नए युग का सूत्रपात हो रहा है। यहां भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। साथ ही मंदिर की ओर जाने वाले राम पथ को भी तैयार किया गया है। इसके जीर्णोद्धार में 844.94 करोड़ रुपए का कुल खर्च आया है।

साथ ही सहादतगंज से नयाघाट तक 'राम पथ' पर 04 लेन चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण का कार्य, छोटे-बड़े धार्मिक स्थल संवाद कर सहमति से मार्ग से हटाकर पुनर्स्थापित कराए गए। साथ ही, मार्ग पर यूटिलिटी डक्ट, बस-वे, यात्रियों हेतु विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं।
राम पथ की बात करें तो यह कुल 12.94 किलोमीटर लंबा है, इसे फोर लेन किया गया है। यह मार्ग सहादतगंज से नयाघाट तक जाता है। साथ ही यहां छोटे-बड़े धार्मिक स्थल संवाद, सहमति से हटाकर उन्हें पुनर्स्थापित कराया गया है। इस मार्ग पर यूटिलिटी डक्ट, बस वे, यात्रियों के लिए तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।
गौर करने वाली बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे है। खुद योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम की तैयारी को करीब से देख रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications