नई दिल्ली, सितंबर 12। यदि आप में से कोई एक नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहा है तो उसके लिए एक बहुत बड़ा और शानदार मौका है। ये एक ऐसा मौका है, जिसके तहत आप पहले दिन से ही मोटी कमाई करना शुरू कर सकते हैं। ये एक बिजनेस का मौका है। आपको नौकरी करने की जरूरत नहीं रहेगी। गौरतलब है कि भारत की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी समितियों में से एक अमूल एक बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज ऑफर करती है। आपको अमूल की फ्रेंचाइज़ी लेनी होगी। अमूल की फ्रैंचाइज़ी लेकर आप मोटी कमाई कर सकते हैं।
नुकसान की संभावना नहीं
अमूल की फ्रैंचाइज़ी एक बहुत ही आकर्षक मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बिजनेस में नुकसान की संभावना न के बराबर है। फायदे की बात यह है कि अमूल बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर करती है। वहीं अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। केवल 2 लाख से 6 लाख रुपये खर्च करके अमूल की फ्रेंचाइज़ी लेकर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
अमूल की फ्रेंचाइज़ी लेकर इस बिजनेस की शुरुआत से ही अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। इस फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने करीब 5 लाख रु से 10 लाख रु कमाए जा सकते हैं। वैसे आपकी इनकम और प्रोफिट लोकेशन पर भी निर्भर करता है। अगर आप हर महीने 5 लाख रु भी कमाएं तो आपकी सालाना इनकम 60 लाख रु हो जाएगी।
2 तरह की होती है फ्रेंचाइज़ी
एक जरूरी बात आपको बताते चलें कि अमूल 2 तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करती है। पहला अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल कियोस्क की फ्रेंचाइजी और दूसरा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहली वाली फ्रेंचाइजी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 2 लाख रुपये लगाने होंगे। वहीं दूसरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
नॉन-रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी
फ्रेंचाइजी के लिए जो पैसा आप खर्च करेंगे उसमें नॉन-रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 से 50 रु खर्च करने होंगे। आपकी कमाई कमीशन के तौर पर होती है। अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्ट्स के एमआरपी पर कमीशन देगी। इसमें अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, पिज्जा, शेक, सैंडविच, हॉट चॉकलेट ड्रिंक पर 2.5 फीसदी कमीशन मिलेगी। कंपनी प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अन्य अमूल उत्पादों पर 10 फीसदी का कमीशन देती है।
कितना स्पेस चाहिए
अगर आप फ्रेंचाइजी लेकर अमूल आउटलेट लेना चाहते हैं, तो आपको एक जरूरी नियम पूरा करना होगा। ये है स्पेस। आपके पास कम से कम 150 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए। मगर यदि आप अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 300 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए। अब हम आपको बताते हैं फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने का तरीका। इसके लिए आपक toretail@amul.coop पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक (http://amul.com/m/amul-scooping-parlours) पर जाकर भी अधिक जानकारी ले सकते हैं। अमूल फ्रेंचाइजी का एक फायदे वाला बिजनेस रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications