Milky Mushroom Farming: मशरूम की खेती का समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सफेद बटन मशरूम (मिल्की मशरूम या दुधिया मशरूम) की खेती करते हैं तो यह आप गर्मी के मौसम में भी शुरु कर सकते हैं।

इसके लिए बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा और फिर हर महीने आपकी लाखों की कमाई शुरु होगी। किसान खेती में पारंपरिक फसलों की खेती को छोड़कर कुछ नया करना चाहते हैं वो भी मशरूम की खेती कर सकते हैं।
इसकी पैदावार खेतों के साथ ही घर पर भी आसानी से की जा सकती है। इसके लिए हम आपको पूरा तरीका बताएंगे कि आप कैसे इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं और इसमें आपको कितना निवेश करना होगा।
इस तरह से शुरु करें मिल्की मशरूम की खेती
सबसे पहले तो आपके पास 1 हवादार कमरा या झोपड़ी होनी चाहिए क्योंकि 18-25 डिग्री सेल्सियस के तापमान इसकी उपज अच्छी होती है।
उसके बाद खेती के लिए गेहूं या चावल के भूसे और कुछ केमिकल्स को मिलाकर खाद तैयार कर लें और जब खाद तैयार होने में लगभग एक हफ्ते का समय लगता है।
खाद तैयार होने के बाद कमरे में किसी सख्त जगह पर 6-8 इंच मोटी परत बिछाकर मशरूम के बीज को लगा कर उसे तैयार किए गए कंपोस्ट खाद से कवर कर दीजिए।
खाद तैयार करने के लिए गेहूं या धान का भूसे को कम से कम 7 परत में फैला कर पानी से अच्छी तरह छिड़काव करते रहे। इसके बाद लगभग 18 घंटे बाद इसमें कोई कीटनाशक डालकर सभी को एक में खूब अच्छी तरह मिला दें।
इसके बाद इस मिश्रण को 4-5 दिनों तक हवा में रख दें ताकि इसका गीलापन कम हो जाए। बाद में पानी का छिड़काव कर दें।
इसमें जिप्सम का प्रयोग अधिक करें और आखिरी में 10 ml मैलाथियान 5 लीटर पानी में मिलाकर छिड़क दें। आप देखेंगे कि 5 दिन में आपका कंपोस्ट पूरी तरह से खाद के रूप में तैयार हो जाएगा। कंपोस्ट तैयार होने के बाद इसमें से मीठे फल की खुशबू आने लगेगी और अब इसको पोटियों में भरकर मशरूम उगा सकते हैं।
इतनी होगी हर महीने कमाई
मशरूम जब 5 से 7 सेंटी मीटर हो जाए तो इसे तोड़ लें और तैयार मशरूम को पीपी बैग में रख लें। अच्छी पैदावार के प्रति किलो ग्राम 20 से 25 रुपए खर्च आता है।
वहीं बिक्री की बात करें तो यह 300 से लेकर 500 रुपये प्रति किलो के भाव पर होती है। इस तरह आप मिल्की मशरूम की खेती से काफी मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे आप हर महीने लाखों कमा सकते हैं।
मिल्की मशरूम की खेती के फायदे
मिल्की मशरूम की खेती कर किसान कम समय में बंपर मुनाफा कमा सकते हैं और इसकी सबसे खास बात है कि इसे किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है।
इसमें मौजूद विटामिन, प्रोटीन और खनिज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया है। आप कम जगह और कम लागत में मशरूम की खेती से मोटी कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications