
Spices Busines Idea : साल खत्म होते-होते भारत में सर्दियां आ जाती हैं। ये भी वही समय है। सर्दियों का सीजन कुछ खास बिजनेस के अवसर लेकर आता है। इन्हीं में से एक है मसालों का बिजनेस। सर्दियों में मसालों की मांग बढ़ जाती है। बल्कि इसमें तेजी से इजाफा होता है। ऐसे में यदि आप कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो सर्दियों में मसालों का बिजनेस अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आप एक सीजन में इतना कमा सकते हैं कि फिर अगले साल ही दोबारा अपना काम शुरू करें तो भी आर्थिक दिक्कत नहीं होगी। पर ये बिजनेस ऐसा जो आप पूरे साल कर सकते हैं। असल में भारत में मसाले वैसे भी खूब यूज किए जाते हैं। जानते हैं कि कैसे आप मसालों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
क्यों करें मसालों का बिजनेस
शादियों के सीजन में भी मार्केट में मसालों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ये बिजनेस सीमित लागत में शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस से लाखों कमाए जा सकते हैं। भारत में हर घर में मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। इसलिए ये बिजनेस नौकरी के मुकाबले कहीं अच्छा हो सकता है।
नहीं किसी खास स्किल की जरूरत
अच्छी बात यह है कि मसालों का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको किसी तरह के खास स्किल की जरूरत नहीं है। न ही आपको किसी ट्रेनिंग की जरूरत। भारत में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग मसालों का इस्तेमाल होता है। आप जिस क्षेत्र में बिजनेस कर रहे हैं, उस क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले मसालों का कारोबार कर सकते हैं। जो लोग नौकरी से बोर हो गये या अपने बिजनेस से कमाई नहीं कर पा रहे, वे मसालों के बिजनेस को नये कारोबार के तौर पर शुरू कर सकते हैं।
कैसे करें शुरुआत
अगर आप मसालों का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसकी यूनिट लगाएं। उसके लिए पहले रिसर्च कर लें। आप जिस रीजन में बिजनेस शुरू कर रहे हैं वहां जिन मामलों की डिमांड सबसे ज्यादा है, उनकी लिस्ट तैयार कर लें। बाकी कुछ मसाले ऐसे हैं, जो सभी क्षेत्रों में और पूरे साल यूज में आते हैं। ये हैं हल्दी, मिर्च, धनिया और गरम मसाला।
कितने पैसों की होगी जरूरत
काम की बात एक यह भी है कि मसालों के बिजनेस में आपकी मदद सरकार कर सकती है। जी हां आपको खादी और ग्रामोद्योग आयोग से मदद मिल सकती है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की एक रिपोर्ट है, जिसमें इस बिजनेस को शुरू करने की जानकारी दी गयी है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि मसाले की यूनिट लगानी हो तो उसमें 3.50 लाख रुपये का खर्च आएगा।
कितनी चाहिए जगह
मसालों की यूनिट के लिए 300 वर्ग फीट की जगह भी चाहिए। कच्चे माल के लिए 1 लाख रुपये चाहिए। पैकेजिंग में 50 हजार रुपये तक काम आएंगे। यानी 5 लाख रु में आप ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मसालों को पैकेट्स में पैक करें और सप्लाई शुरू करें। 5 लाख रु की लागत से शुरू किये गये इस बिजनेस से आप 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications