Tempered Glass Manufacturing Business: आजकल हर इंसान पैसे कमाने की सोच रहा है, ऐसे में अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं, तो आपको बिजनेस का सहारा लेना पड़ता है। जरूरी नहीं है कि आप कोई बहुत बड़ा बिजनेस खोलकर ही अमीर बनें। कुछ ऐसे भी बिजनेस होते हैं, जिनमें कम इन्वेस्टमेंट करके आपको जबरदस्त प्रॉफिट हो सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप कम पैसे लगाकर जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। दरअसल जैसे मार्केट में स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ी है, वैसे ही उस पर लगने वाले टेंपर्ड ग्लास की डिमांड में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप टेंपर्ड ग्लास बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं, तो जल्द ही काफी अमीर बन सकते हैं। आजकल मोबाइल के साथ टेंपर्ड ग्लास अनिवार्य हो गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि टेंपर्ड ग्लास मोबाइल की स्क्रीन की सुरक्षा करता है और उस पर स्क्रैच लगने से बचाता है। साथ ही अगर मोबाइल गिरता है, तो टेंपर्ड ग्लास स्क्रीन को चटकने से भी सुरक्षित रखता है।

ज्यादातर मोबाइल कंपनी मोबाइल के साथ टेंपर्ड ग्लास नहीं देती हैं, इसलिए लोगों को अलग से भी टेंपर्ड ग्लास खरीदना पड़ता है। इसके अलावा अगर फोन के गिरने पर टेंपर्ड ग्लास चिटक जाता है, तो भी लोग उसे बदल देते हैं। यही कारण है कि टेंपर्ड ग्लास का बिजनेस लगातार बढ़ता जा रहा है।
टेंपर्ड ग्लास बनाने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑटोमेटिक टेंपर्ड ग्लास मेकिंग मशीन खरीदना होगा। इस मशीन का काम टेंपर्ड ग्लास बनाने का होता है। इसके बाद आपको एंटी शौक स्क्रीन प्रोटेक्टर फिल्म की जरूरत भी पड़ेगी जिसका इस्तेमाल करके टेंपर्ड ग्लास बनता है। आपको बता दें कि इस मशीन में सॉफ्टवेयर लगा होता है और यह एप्लीकेशन के माध्यम से काम करता है। इसके अलावा आपको टेंपर्ड ग्लास को पैक करने के बचने के लिए पैकिंग मैटेरियल की जरूरत भी पड़ती है।
आप अपने घर पर भी बड़ी आसानी से टेंपर्ड ग्लास बना सकते हैं। इस समय मार्केट में एडवांस्ड टेंपर्ड ग्लास मशीन आ चुकी हैं। इनकी मदद से टेंपर्ड ग्लास आसानी से बनाया जाता है। ऑटोमेटिक मशीन में सॉफ्टवेयर होता है, जिसे एप्लीकेशन के जरिए कंट्रोल किया जाता है।
इस मशीन को आप लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें आपको टेंपर्ड ग्लास बनाने का मटेरियल रखना है और उसकी डिजाइन सेट करनी है, इसके बाद मशीन खुद-ब-खुद सेम डिजाइन का टेंपर्ड ग्लास तैयार कर देगी।
अगर आप ये बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो मात्र 1.5 लाख रुपए में इसकी शुरुआत कर सकते हैं। टेंपर्ड ग्लास बनाने की मशीन करीब 1 लाख रुपए तक में आती है। बाकी रॉ मटेरियल और दूसरी प्रक्रिया के लिए आपका 50,000 से 60,000 का खर्चा मानकर चलते हैं, तो ऐसे में 1 लाख 50 हजार रुपए रुपए तक के अमाउंट में आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक टेंपर्ड ग्लास बनाने में करीब 10 से 15 रुपए का खर्च आता है। मार्केट में अगर आप टेंपर्ड ग्लास लगवाने जाते हैं, तो यह बड़े आराम से 100 से 200 रुपए की प्राइस में मिलता है। अगर आप आप इसकी थोक सप्लाई करते हैं, तो पैसे कमा सकते हैं और रीटेल सप्लाई में भी कम से कम हर टेंपर्ड ग्लास पर 80 रुपए की कमाई हो सकती है।
अगर आपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके 150 रुपए में बढ़िया क्वालिटी के टेंपर्ड ग्लास बेचना शुरू कर दिया और अगर आपके 1000 टेंपर्ड ग्लास भी बिक गए तो आपको टोटल इनकम 1,50,000 रुपए की होगी। 150 टेंपर्ड ग्लास बनाने में आपकी ज्यादा से ज्यादा इनवेस्टमेंट कॉस्ट 10 हजार से 15 हजार रुपए के बीच आएगी। ऐसो में आपको शुद्ध मुनाफा 1 लाख रुपए से ज्यादा तक का हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications