Business Idea Amul Franchise: अगर आप जॉब नहीं करना चाहते हैं लेकिन आपको हर महीने लाखों रुपए चाहिए तो ऐसा बिलकुल मुमकिन है।
हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप लखपति बन सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे बिजनेस की जिससे आप हर महीने लाखों पैसे कमा सकते हैं।

आपने अमूल का दूध या छाछ तो पी ही होगी और इसकी आइसक्रीम भी लाजवाब होती है। अब आप सोच रहें होंगे हम ये बात क्यों कर रहे हैं? क्योंकि आप अमूल की फ्रेंचाइजी लेकर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
अमूल 2 तरह की फ्रेंचाइजी बांटती है और इनकी लागत और कमाई दोनों एक-दूसरे से अलग होती हैं।
अमूल के साथ शुरु करें बिजनेस
देश की भरोसेमंद डेयरी प्रोडक्ट्स कंपनी अमूल कई लोगों को फ्रेंचाइजी देती है। अमूल 2 तरह की फ्रेंचाइजी देती है।
आपको बता दें कि अमूल के साथ बिजनेस करने का एक फायदा यह है कि आपसे प्रॉफिट शेयरिंग के लिए नहीं कहा जाता है।
अमूल आपको कमीशन पर सामान उपलब्ध कराता है। इसमें आपके मुनाफा कमाने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
ये हैं दो तरह की फ्रेंचाइजी
अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर और अमूल कियोस्क ये एक तरह की फ्रेंचाइजी हैं। वहीं, दूसरी फ्रेंचाइजी है अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर है।
इन दोनों ही को ही शुरु करने में खर्च भी अलग-अलग होता है। आपको बता दें कि इसके साथ ही इनके लिए दुकान का साइज भी अलग-अलग होता है।
अगर आप अमूल आउटलेट लेना चाहते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। वहीं आइसक्रीम पार्लर के लिए ये न्यूनतम जगह 300 वर्ग फुट की होनी चाहिए।
इतने रुपए का करना होगा निवेश
अमूल ने गांवों से लेकर शहरों के लोगों को रोजगार दिया है। इसमें आपको बेहद कम निवेश में अच्छी कमाई का मौका मिलता है।
आप इस बिजनेस की शुरुआत 2 से 6 लाख रुपए निवेश करके कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपके पास मेन सड़क पर या मार्केट में एक दुकान होनी चाहिए।
आपको यह बिजनेस शुरु करने के लिए नॉन-रिफंडेबल सिक्योरिटी के तौर पर 25,000 रुपये देने होंगे और 1 लाख रुपये रिनोवेशन और इक्वीपमेंट के लिए 75 हजार रुपये देने होंगे।
कुल लगभग 2 लाख रुपये इस बिजनेस के लिए लगेंगे। वहीं, अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए 50,000 रुपये की सिक्योरिटी ली जाएगी और रिनोवेशन के लिए 4 लाख रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा इक्वीपमेंट के लिए 1.50 लाख रुपये लगेंगे।
आपकी जेब में होंगे 10 लाख रुपए
अगर आपका आउटलेट मार्केट में मेन रोड पर है तो हर महीने कम से कम 5-10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है।
इसके अलावा कंपनी कमीशन के आधार पर अपने प्रोडक्ट्स देती है और आउटलेट में रखे मिल्क प्रोडक्ट्स को कंपनी 2.5 से 10 फीसदी के कमीशन पर ऑफर करती है।
वहीं, आइसक्रीम पार्लर में बेचे जाने वाले अन्य उत्पादों, शेक, सेंडविच पर 50 फीसदी कमीशन दिया जाता है। आइसक्रीम पर 20 फीसदी का कमीशन दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications