Cardboard Box Business Idea: आजकल कोई भी बिजनेस हो उसे शुरू करने के में फायदा या नुकसान होने का चांस होता है। लेकिन अगर आप कार्डबोर्ड से बॉक्स बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं, तो आपको बेहतर मुनाफा हो सकता है। बॉक्स बनाने का बिजनेस इस लिए भी सही है, क्योंकि आजकल सब ऑन लाइन शॉपिंग करते हैं और उसमें बॉक्स का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा मार्केट में मौजूद ज्यादातर प्रोडक्ट्स कार्डबोर्ड के बॉक्स में ही पैक किये जा रहे हैं।
यही कारण है कि अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आपको कार्डबोर्ड से बॉक्स बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए एक बड़े एरिया में सेमी या फुली ऑटोमैटिक मशीन लगाना होगा और बहुत से काम करने होंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस बिजनेस को कैसे शुरू किया जा सकता है और कैसे इसे बढ़ाकर मोटा पैसा कमाया जा सकता है।

दरअसल यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको मोटे और पतले हर तरह के गत्ते का इस्तेमाल करके बॉक्स बनाना होता है। यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कम से सम 5000 वर्ग फुट की जगह होना जरूरी है। इसके लिए आपको प्लांट लगाना बहुत जरूरी है।
ऐसा इस लिए है कि आपको बना हुआ माल और रॉ मटेरियल रखने के लिए एक बड़े गोडाउन लगाने की जरूरत होगी। एक्सपर्ट के अनुसार ये बिजनेस भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर ही करना चाहिए।
बिजनेस शुरू करने में किस चीज की है जरूरत
यह बिजनेस शूरू करने के लिए आपको दो तरह की मशीने का जरूरत पड़ेगी, एक सेमी ऑटोमैटिक मशीन होती है और दूसरी फुली ऑटोमैटिक मशीन होती है। इन दोनो मशीन की कीमत अलग अलग होती है। जिन्हें आप खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको बॉक्स बनाने के लिए क्राफ्ट पेपर की जरूरत पड़ती है, जिसे आप आसानी से 40 रूपए प्रति किलो की कीमत पर खरीद सकते हैं।
कितना करना होगा इनवेस्ट
हम कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला सवाल होता है कि इस बिजनेस को शूरू करने में कितने पैसे लगते हैं। यह बिजनेस शूरू करने में आपको 20 लाख से 50 लाख रुपए का निवेश करना होगा। अगर आप बॉक्स बनाने के लिए सेमी ऑटोमैटिक मशीन लेते हैं, तो आपका टोटल खर्च 20 लाख रुपए तक का आएगा। इसके अलावा फुली ऑटोमैटिक मशीन खरीदने का प्लान है तो आपको 50 लाख रुपए तक की जरूरत होगी।
कितनी हो सकती है कमाई
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको पैसे भले ही ज्यादा देने पड़ते हों, लेकिन आप आसानी से इस बिजनेस में आपको बेहतर प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। इस बिजनेस को शुरू करने के बाद अगर आपने बेहतर क्लाइंट बना लिए हैं, तो हर महीने आसानी से 10 लाख रुपए तक का बिजनेस कर सकते हैं। यानी आप एक साल के अंदर 1 करोड़ 20 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।
यह बिजनेस शूरू करने के साथ आपको क्लाइंट का ध्यान अपनी ओर खींचना होगा। इसके लिए आपको पहले मार्केट पता होगा और ये भी पता करना होगा कि कहां इन बॉक्सेस की ज्यादा डिमांड है। इसके बाद उन्हें आप ये बॉक्स दूसरे डीलर से थोड़ी कम कीमत पर दे सकते हैं, इससे शुरू में प्रॉफिट थोड़ा कम जरूर होगा लेकिन आप की मार्केटिंग अच्छी होगी। जैसा की हमने बहले बताया कि इस बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा होता है, इस लिए आपको नुकसान भी नहीं होगा और आपका मार्केट भी बन जाएगा। जिससे आप आगे और भी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications