Oil Mill Business Idea In Hindi: अगर आपके पास जगह काम है फिर भी आप अच्छा बिजनेस खोलना चाहते हैं, तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप तेल पेरने वाली चक्की यानी ऑयल मिल का बिजनेस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं होती है। पहले तो सरसों का तेल निकालने के लिए जिन मशीन का इस्तेमाल किया जाता था वह काफी बड़ी होती थी, पर अब यह मशीन ने काफी ज्यादा कॉम्पैक्ट और पहले से भी पावरफुल हो गए हैं, इस वजह से इन्हें कम जगह में भी आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।
इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि गांव हो या शहर तेल की डिमांड हर जगह उतनी ही है। इसी वजह से ऑयल एक्सपेलर का बिजनेस कहीं भी कारगर साबित हो सकता है। इसे शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती है।

ऐसे भी मार्केट में आजकल मिलावटी कुकिंग ऑयल काफी ज्यादा बढ़ गए हैं इसलिए लोग शुद्ध कुकिंग ऑयल की तलाश में हमेशा रहते हैं। ऐसे में अगर आप लोगों को बढ़िया क्वालिटी का और शुद्ध सरसों का तेल मुहैया कराते हैं, तो आपको जबरदस्त फायदा भी हो सकता है।
आपको बताते चलें कि यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसे कम पैसों में शुरू किया जा सकता है और इससे आपको लगातार बेहतर फायदा मिलता रहता है। वहीं अगर कोई त्योहार और वेडिंग सीजन का समय है, तो शुद्ध कुकिंग ऑयल की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
आमतौर पर गांव में तो ऑयल मिल जरूर देखने को मिल जाती है। इनमें सरसों और दूसरी चीजों का तेल आसानी से निकाला जा सकता है। आप इस बिजनेस की शुरुआत छोटे लेवल पर आसानी से कर सकते हैं।
किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है। अगर आप एक नया ऑयल एक्सपेलर खरीदना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 2 लाख रुपए तक का खर्च आएगा। इसके बाद आपको एफएसएसएआई से लाइसेंस भी लने पड़ेगा। अगर आपने बिना लाइसेंस लिए अपना बिजनेस शुरू कर दिया तो इसे गैर कानूनी भी माना जा सकता है, इसलिए लाइसेंस लेना बहुत जरूरी है। तो कुल मालाकर आप 4 लाख रुपए तक की लागत से इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
आप को बड़े लेवल पर यह बिजनेस शुरू करना है, तो और पैसे लगाने होंगे। आपको बताते चलें की अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, तो आप प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन भी ले सकते हैं। इस लोन की सबसे खास बात ये है कि यह आपको बिना किसी सिक्योरिटी के मिल जाता है।
अपने द्वारा बनाए गए शुद्ध तेल को मार्केट में सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए भी बेच सकते हैं। अगर आप थोक स्तर पर 1 लीटर तेल का उत्पादन करते हैं, तो आपकी लागत काफी कम आती है। लेकिन आप इसे पैक करके अच्छे मार्जिन पर बेच सकते हैं। एक बार अगर मार्केट सेट हो गया तो फिर आपको हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन एजवरटाइजमेंट का सहारा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications