Low Investment Business Idea: अगर आप कोई ऐसा बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं जिससे आपकी हर दिन तगड़ी कमाई हो तो अब आपको ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही एक बिजनेस आइडिया कि जिससे आप हर दिन मोटी कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पेपर कप बिजनेस की। इस बिजनेस की मदद से आप बेहद कम निवेश में बिजनेस कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बिजनेस को आप किस तरह से शुरु कर सकते हैं।

इस तरह से शुरु करना होगा बिजनेस
इन दिनों डिस्पोजल पेपर कप की डिमांड काफी बढ़ गई है। पेपर मेकिंग बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको सरकार से भी मदद मिल जाएगी। खास तरीके के कागज (पेपर) से ग्लास और कप बनाने का बिजनेस पेपर कप मेकिंग बिजनेस कहलाता है। पेपर कप बनाने के लिए मिलेगी सरकारी मदद इसके तहत अलग- अलग साइज के ग्लास तैयार किए जाते हैं। पेपर से बनने के कारण ये आसानी से डिस्पोज भी हो जाते हैं। जिससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
इतना मिलेगा सरकार से लोन
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के मुद्रा लोन की तरफ से मदद भी मिलती है। इस मुद्रा लोन के तहत सरकार ब्याज पर सब्सिडी देती। इसके अंतर्गत कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट का 25 फीसदी आपको खुद के पास से निवेश करना होगा और मुद्रा योजना के तहत 75 फीसदी लोन सरकार देगी।
इतना करना होगा निवेश
इस बिजनेस को करने के लिए 500-600 वर्गफीट एरिया की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा पेपर कप बनाना वाली मशीनरी, इक्विपमेंट फिस इक्विपमेंट और फर्नीचर, डाई, इलेक्ट्रिफिकेशन, इंस्टालेशन और प्री आपरेटिव के लिए 10.70 लाख रुपये तक लग सकते हैं। आप छोटी साइज की मशीनों को भी खरीद सकते हैं अगर आप छोटे कप का बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो ये छोटी मशीने बेहतर रहेंगी। इस पेपर कप का रॉ मैटेरियल कप बनाने के लिए पेपर रील चाहिए होगी जो करीब 90 रुपये प्रति किलो मिल जाएगा। इसके साथ ही बॉटम रील की जरूरत पड़ेगी जो करीब 80 रुपये किलो के आसपास मिल जाएगा।
हर दिन होगी जबरदस्त कमाई
पेपर कप बनाने का बिजनेस में आप अगर साल के 300 दिन काम करते हैं तो इतने दिनों में 2.20 करोड़ यूनिट पेपर कप तैयार किया जा सकता है। बाजार में इसे प्रति कप या ग्लास को करीब 30 पैसे के हिसाब से बेच सकते हैं। इसके अलावा आप पेपर कम बनाने के साथ-साथ पेपर ग्लास, पेपर प्लेट्स का भी बिजनेस कर सकते हैं और तगड़ी कमाई हर दिन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications