Sherwani and Lehenga on Rent Business: अक्सर लोग ऐसा बिजनेस शुरु करने की सोचते हैं जिसमें इंवेस्टमेंट कम करनी पड़े और उनका मुनाफा अधिक हो। अगर आप भी ऐसा कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो महंगे से महंगे लहंगे और कुर्ते को किराए पर देने का बिजनेस तुरंत शुरु कर सकते हैं। आइए इस बिजनेस के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

शुरू करें ये शानदार बिजनेस
शादी से लेकर पार्टी तक हर समय एक डिमांड रहती है और वह है कपड़े। किराए पर लहंगे-कुर्ते की डिमांड हर दिन बढ़ती जा रही है और इससे आप मोटी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में आप कुछ ही महीनों में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। लहंगे और कुर्ते को किराए पर देने का ये बिजनेस बेहद आसान है।
यह एक ऐसा बिजनेस हैं, जिसे एक गांव से लेकर किसी भी शहर, कस्बा, मेट्रो शहर कहीं भी शुरू कर सकते हैं। नेपाल, भूटान समेत कई देशों से अब ऑर्डर आने लगे हैं। शादी के मौके पर या किसी पार्टी में लोग अब खरीदने की बजाए किराए का सामान लेने लगे हैं।
लहंगे, कुर्ती तो किराए पर लेना आम बात हो गई है। वैसे भी शादी का दिन दुल्हन के लिए इतना खास होता है कि वो परफेक्ट दिखने के लिए शॉपिंग के दौरान जितना हो सके उतनी खरीदारी करने के बारे में सोचती है। लेकिन कभी-कभी ये शॉपिंग बजट से बाहर भी हो जाती है। ऐसे में महंगे से महंगे लहंगे और कुर्ते को आप किराए पर देकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं।
शुरूआती दौर में आप अलग-अग डिजाइन और कुछ अलग टाइप के वेडिंग ड्रेस को खरीद सकते हैं और उसे रेंट पर दे सकते हैं। इस बिज़नेस में प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करना पड़ रहा हो तो अधिक किस्मों को अपने व्यापार का हिस्सा बनाना एक सही तरीका होगा।
वैरायटी के अलावा उद्यमी को ड्रेस के साइज़ का भी ध्यान स्थानीय लोगों की कद काठी इत्यादि को ध्यान में रखकर होना होगा।
इतने रुपये तक हर महीने होगी कमाई
हर ड्रेस का पैसा अलग-अलग निर्धारित करें और ड्रेस की ब्रांड रखें जो मार्केट में प्रचलित हो उसे ही शामिल करें। ये आपके बिजनेस को बढ़ाने में मदद करेगा। कोशिश करें कि आप लेटेस्ट डिजाईन की ड्रेस को अपने व्यापार का हिस्सा अवश्य बनाएं। लहंगे या कुर्ते को किराये पर देकर प्रतिदिन के आधार पर किराया वसूलकर अपनी कमाई को आप दोगुना कर सकते हैं और साथ में यदि किसी ग्राहक द्वारा ड्रेस इत्यादि को नुकसान पहुंचाया जाता है तो ग्राहक को पहले ही उसकी भरपाई करने के बारे में समझा दिया जाना उचित रहता है।
आप लहंगे का रेंटेंड रेट 2 हजार से लेकर 10 हजार तक भी रख सकते हैं। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कौन सा लहंगा या कुर्ता ग्राहक को दे रहे हैं।
ज्वैलरी को भी बना सकते हैं बिजनेस का हिस्सा
आप लहंगे से मैचिंग ज्वैलरी को भी इस बिजनेस का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें आप कुछ सेलेक्टेड ज्वैलरी रख सकते हैं और उनका चार्ज अलग से ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications