Business with Amazon: पिछले दस सालों में ऑनलाइन शॉपिंग तेजी से बढ़ी है। Amazon, Flipkart, Meesho जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म ने लोगों के लिए प्रोडक्ट्स को बेचना आसान बना दिया है, जिससे समय और मेहनत की बचत होती है। Amazon भारत की लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स में से एक है। यह खरीदारी को आसान बनाता है, यही वजह है कि लाखों ग्राहक इस पर भरोसा करते हैं। अगर आप अमेजॉन के साथ बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा और आप हर महीने लाखों रुपये अपने बिजनेस से कमा सकते हैं।

Amazon के साथ बिजनेस शुरु करने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
Amazon पर अपने सामान को बेचने से पहले आपको रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपके पास ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जीएसटी नंबर या पैन डिटेल्स, बैंक अकाउंट डिटेल्स होनी जरूरी है।
ऐसे शुरु करें Amazon के साथ अपना बिजनेस
इसके लिए आपको services.amazon.in पर क्लिक करना होगा और फिर आपको सर्विस के टैब में जाना होगा। इसमें क्लिक करने के बाद, इसके भीतर आपको सेल ऑन अमेजॉन के टैब को क्लिक करना होगा।
इसमें आपके पास रजिस्टर का ऑप्शन आएगा। आपको नाम मेल आईडी और पासवर्ड के जरिए आपना अकाउंट जनरेट करना होगा। इसके बाद आपके पास नया पेज जाएगा, जहां आपको अपनी कंपनी और अकाउंट से जुड़ी जानकारी देनी होगी।
आपको बस पेज पर कुछ और जरूरी डीटेल भरने के बाद अमेजन के साथ एक छोटा सा इंटरव्यू देना होगा। इसके बाद आपके पास डैशबोर्ड का ऑप्शन आएगा। जिसमें आप प्रोडक्ट्स को लिस्ट कर सकते हैं।
प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए करें इस तरीके को फॉलो
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के बाद आप अपने प्रोडक्ट्स एक-एक कर या बल्क में लिस्ट कर सकते हैं। आपको केवल वेब आधारित टूल से बल्क में आइटम अपलोड करना होगा इसके बाद आप अमेजॉन पर प्रोडक्ट्स की सेल करने के लिए तैयार हो जाएंगे।
अपने प्रोडक्ट्स को लिस्ट करने के बाद लाखों कस्टमर्स अमेजॉन पर आपके प्रोडक्ट्स को चेक कर सकते हैं और खरीद सकते हैं। यह तरीका आपके प्रोडक्ट्स की खरीदारी और पेमेंट को आसान बना देगा।
जब आपका प्रोडक्ट किसी ग्राहक के द्वारा खरीदा जाएगा और ऑडर प्लेस होगा तो अमेजन आपको ई-मेल के जरिए जानकारी देगा कि आपके प्रोडक्ट के लिए ऑर्डर लिया गया है। आपको केवल अपना प्रोडक्ट पैक कर कस्टमर के पास पहुंचाना है। आप अमेजॉन के फुलफिलमेंट सर्विस और अमेजॉन ईजी शिप या एफबीए का फायदा उठा सकते हैं। जहां अमेजॉन प्रोडक्ट पैक करके डिलिवर करेगी।
अमेजॉन चार्ज लेने के बाद आपके पेमेंट बैंक अकाउंट में डिपॉजिट हो जाएगा। इस पेमेंट की जानकारी आपको ई-मेल के जरिए मिलेग।
अमेजॉन पर सामान बेचने में इतना लगती है इतनी फीस
रेफरल फीस- अमेजॉन द्वारा प्रोडक्ट सेल का 1 प्रतिशत लिया जाता है।
क्लोजिंग फीस- प्रोडक्ट के रेफरल फीस के साथ क्लोजिंग फीस भी ली जाती है।
वेट हैंडलिंग फीस - ये फीस आपके प्रोडक्ट को डिलीवर करने पर लगती है।
अन्य फीस- ऑर्डर चुनने, पैकिंग और स्टोरिंग के लिए FBA फीस भी होती है।
इस बिजनेस को शुरु करने से हो जाएंगे लखपति
अमेजॉन के साथ बिजनेस करने से आपको एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे होंगे। इस बिजनेस से आप हर महीने कई सारे प्रोडक्ट्स बेचकर लगभग 50 हजार से 1 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। ये आपके प्रोडक्ट्स की कीमत पर भी निर्भर करता है। इसमें आपको अधिक लागत की भी जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इस काम को शुरु कर सकते हैं। इससे आप लाखों कस्टमर्स तक एक क्लिक से पहुंच सकते हैं। ये सुरक्षित और समय पर पेमेंट का भुगतान करता है। प्रोडक्ट लिस्ट कराने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इसके अलावा आपको केवल प्रोडक्ट बेचने पर भुगतान करना होगा। आप अमेजॉन की ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस का भी यूज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications