Business Idea : किसान हमेशा ऐसे फसल लगाने की कोशिश में रहता है जिसमें उसे कम समय में जबरदस्त मुनाफा मिल सके। सरकारी सहायता से प्रोत्साहित होकर किसान स्ट्रॉबेरी की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग अपनी नौकरी छोड़कर खेती कर रहे हैं। अगर आप भी इसी तरह के बिजनेस पर विचार कर रहे हैं, तो स्ट्रॉबेरी की खेती एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पूरे भारत में स्ट्रॉबेरी की मांग बढ़ रही है, जिससे अच्छी कमाई की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में किसानों ने स्ट्रॉबेरी की खेती को बड़ी सफलता के साथ अपनाया है। झारखंड में सरकार इस फसल को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) महिला किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती का प्रशिक्षण दे रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
स्ट्रॉबेरी की किस्में
स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और आयरन से भरपूर होती है। ओलंपस, हुड और शुक्सन जैसी किस्में अपने बेहतरीन स्वाद और चमकीले लाल रंग के लिए जानी जाती हैं, जो उन्हें आइसक्रीम उत्पादन के लिए बेहतर बनाती हैं। वैश्विक स्तर पर, स्ट्रॉबेरी की 600 अलग-अलग किस्में हैं। भारत में कारोबारी किसान स्थानीय जलवायु के लिए उनकी उपयुक्तता के कारण कैमरोसा, चांडलर, ओफ्रा, ब्लैक मोर, स्वीड चार्ली, एलिस्टा और फेयर फॉक्स जैसी किस्मों को पसंद करते हैं।
कैसे करें खेती
इसकी खेती करने के लिए बालुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इस खेती रेतीली जमीन में भी हो जाती है। अगर जमीन की उर्वरा शक्ति सही है तो स्ट्रॉबेरी की खेती ऐसी जमीन में नही करनी चाहिए। जिसमे पानी खड़ा रहता हो। स्ट्रॉबेरी लगाने का मैदानी इलाकों में सही समय सितंबर महीने के बाद है। इसे अधिकतर अक्टूबर में लगाया जाता है।
लागत कितनी आएगी
स्ट्रॉबेरी की खेती करना थोड़ा महंगा माना जाता है। 1 एकड़ में स्ट्रॉबेरी करने के लिए लगभग 6 लाख रूपये का खर्चा हो जाता है। इतना खर्चा आने की एक वजह ये है कि इसका पौधा काफी महंगा आना और इसमें मल्चिंग के लिए प्लास्टिक सीट बिछानी होती है और ये बहुत महंगी आती है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी की पैकिंग के लिए आने वाले डिब्बों और ट्रे की लागत भी बहुत महंगी होती है।
इतना होगा फायदा
स्ट्रॉबेरी की खेती में बहुत ज़्यादा लागत लगने के बावजूद इससे होने वाली संभावित कमाई काफ़ी ज़्यादा है। अच्छा मौसम और सही देखभाल के साथ, एक एकड़ ज़मीन से कम से कम 13 लाख रुपए की आय हो सकती है। इसका मतलब है कि एक एकड़ स्ट्रॉबेरी की खेती से छह महीने में 9 लाख रुपए तक का मुनाफ़ा हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications