Hing Ki Kheti Business Idea: जरूरी नहीं है कि हमेशा बिजनेस करने के लिए आपको शहर ही जाना पड़े। आप गांव में भी रहकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं, गांव में हींग की खेती का बिजनेस शुरू करके अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। भारत में हींग की डिमांड दूसरे देशों की तुलना में काफी ज्यादा है, लेकिन यहां पर हींग का प्रोडक्शन काफी कम होता है। इसलिए भारत को बाहर के देशों से ज्यादा मात्रा में हींग इंपोर्ट करना पड़ता है। हींग के इस्तेमाल से कई खाने में जबरदस्त टेस्ट भी आ जाता है। आप चाहें तो इसकी खेती करके जबरदस्त का पैसे कमा सकते हैं। आज हम आपको इसी तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
शुद्ध और बढ़िया क्वालिटी वाली हींग की महक काफी ज्यादा बेहतरीन होती और इसकी कीमत 35 हजार से 40 हजार रुपए प्रति किलो तक हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुद्ध हींग काफी महंगी पड़ती है और यही कारण है कि इसकी खेती करके किस अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं और उन्हें जबर्दस्त फायदा भी मिलता है।
भारत में है इसकी जबरदस्त डिमांड
हींग की जितनी डिमांड भारत में है, उतना ही इसका क्रेज ईरान में भी देखने को मिलता है। ईरान में इसे भगवान का भजन यानी फूड आफ गॉड्स बताया जाता है। आयुर्वेद में भी हींग के कई सारे फायदे बताए गए हैं। पूरी दुनिया में अकेले भारत 40 प्रतिशत हींग की खपत करता है। ऐसे में यहां पर इसका बिजनेस जबरदस्त तरीके से फल फूल सकता है।
कितनी आती है लागत
हालांकि हींग की खेती महंगी जरूर होती है, लेकिन इससे आपको फायदा भी जबरदस्त होता है। हींग की खेती अगर एक हेक्टेयर एरिया में की जा रही है, तो 3 लाख रुपए तक का खर्च आता है। इस लागत के बाद अगर आप पांचवें साल में आपको 10 लाख रुपए तक का फायदा मिलता है।
कमाए लाखों रुपए महीने
बाजार में 1 किलो हींग की कीमत 40,000 रुपए तक होती है। ऐसे में अगर आप 5 से 6 किलो हींग बेचते हैं, तो आप बड़ी आसानी से एक महीने में 2 से 2.4 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। आपका बिजनेस एक बार शुरू हो गया तो आप बड़ी आसानी से 3 लाख रुपए तक प्रति महीने की कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आपको साल में 36 लाख रुपए तक कमाई के तौर पर मिल सकते हैं।
भारत में पहली बार कब शुरू हुई हींग की खेती
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि पहले भारत में हींग की खेती नहीं होती थी। साल 2020 में पहली बार भारत में हींग की खेती की शुरुआत की गई थी। यह खेती हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई थी और घाटी के किसानों को इससे जबरदस्त फायदा भी हुआ है।
ऐसे बढ़ा सकते हैं अपना बिजनेस
आप चाहें तो कई कंपनियों के साथ टाई अप करके इस बिजनेस आइडिया से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नाम का ब्रांड बनाकर खुद के प्रोडक्ट को ऑनलाइन लिस्ट करवा कर भी आसानी से बेच सकते हैं और पूरा प्रॉफिट कमा सकते हैं। क्योंकि पूरी दुनिया में भारत हींग का सबसे बड़ा मार्केट है, इसलिए यहां पर इसकी खेती का बिजनेस जबरदस्त फायदा दे सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications