
Business Idea : पहले के मुकाबले लोग ज्यादा घूमने-फिरने पर ध्यान देते हैं। काम से समय मिलते ही लोग बाहर घूमने के लिए निकल जाते हैं। देखा गया है कि घूमने जाने पर काफी पैसा खर्च हो जाता है। कोरोना काल के बाद अब टूरिज्म सेक्टर भी अच्छी ग्रोथ कर रहा है। देश-विदेश में कई नये टूरिस्ट स्पॉट भी बन रहे हैं, जहां लोग जाना पसंद करते हैं। आपने कभी सोचा है कि लोगों का घूमना आपके फायदे का सौदा हो सकता है। दरअसल इससे एक बिजनेस अपॉर्च्यूनिटी सामने आती है। आप ट्रेवल एजेंसी खोल कर पैसा कमा सकते हैं। ये एक अच्छा बिजनेस हो सकता है। अगर आप कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं तो ट्रेवल एजेंसी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दरअसल फ्यूचर में टूरिज्म सेक्टर और ग्रोथ कर सकता है, जो कमाई का भी बढ़िया मौका होगा।
रोजगार के बहुत हैं मौके
भारत एक बड़ा देश है, जिसके पास बड़ी आबादी और क्षेत्रफल भी बहुत विशाल है। ऐसे में यहां पर्यटन की जगहें भी बहुत हैं। इसी में रोजगार के नये मौके निकलते हैं। भारत में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। ऐसे में ट्रेवल एजेंसी खोलना आपके लिए बहुत बढ़िया बिजनेस आइडिया हो सकता है। इसमें आपको हर महीने लाखों की कमाई हो सकती है।
बुकिंग के लिए परफेक्ट होती हैं ट्रेवल एजेंसी
असल में कोई भी जब किसी नयी जगह जाता है तो उस जगह के बारे में नहीं जानता। ऐसे ही चले जाने से पर्यटक के अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं और ये भी हो सकता है कि उसे जानकारी के अभाव में सही जगहों पर जाने का मौका ही न मिले। इस तरह की कई समस्याएं सामने आ सकती है। ऐसे में बेहतर रहता है कि ट्रेवल एजेंसी के जरिए बुकिंग करके कहीं घूमने जाया जाए।
क्या होता है ट्रेवल एजेंसी का बिजनेस
ट्रेवल एजेंसी का काम होता है लोगों को खास-खास टूरिस्ट प्लेस पर घुमाना। इसके लिए टूर पैकेज बनाए जाते हैं। टूर पैकेज में काफी सुविधा रहती है। पहला कि घूमने वालों को खास जगहों के बारे में खुद से सर्च नहीं करना होता, उन्हें गाइड-ड्राइवर जैसी सुविधाएं मिलती हैं, टिकट आदि का झंझट नहीं रहता और लोकल जगहों पर कार दी जाती है। आपको एक ट्रेवल एजेंसी ओनर के तौर पर ये सब देखना होगा।
ऐसे करें शुरू
ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस शुरू करने से पहले ढेर सारी जानकारी चाहिए। आपके कॉन्टैक्ट्स मजबूत हों। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आप बुकिंग सर्विस उपलब्ध कराने में सक्षम हों। पहले आप करीब के टूरिस्ट प्लेस को कवर करें और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ें। कारोबार बढ़ाने के लिए आपको मार्केटिंग करनी होगी।
शुरुआत में कम प्रोफिट से काम चलाएं
ट्रेवल एजेंसी खोलने से पहले ही उसका प्रचार करना शुरू कर दें। शुरुआत में अपना बेस मजबूत करने के लिए आप डिस्काउंट और अन्य ऑफर दें ताकि आपकी एजेंसी की एक अलग पहचान बन जाए। कस्टमर्स को ऑफर के जरिए आकर्षित किया जा सकता है। कस्टमर्स के साथ आपको शानदार रिलेशन बनाना है। नए कस्टमर्स से संपर्क बनाएं, उन्हें नये पैकेज और ऑफर्स की जानकारी समय से दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications