Business Idea With Flipkart: Flipkart के साथ बिजनेस शुरु करने के लिए आपको 1 रुपये का भी निवेश करने की जरूरत नहीं है। आज के डिजिटल युग में हर व्यक्ति ऑनलाइन सामान खरीदता है। ऐसे में सामान बेचने वाले लोगों को तगड़ा मुनाफा मिल रहा है। अगर आप भी फ्लिपकार्ट के साथ बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे कारोबार शुरु कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे लाखों कंज्यूमर
यहां आपको करोड़ों लोगों का कंज्यूमर बेस मिल जाएगा। जिससे आपके कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर सामान बेचने के लिए आपको एक अकाउंट बनाना होगा और इसके बाद जो प्रोडक्ट्स आप बेचना चाहते हैं उन्हें लिस्ट करना होगा। कस्टमर्स तक प्रोडक्ट्स भी पहुंचाने रहते हैं तो शिपिंग का सिस्टम भी देखना होगा। चलिए स्टेप-बाय-स्टेप आपको इसके बारे में बताते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स के साथ होगा आपका फ्लिपकार्ट पर रजिस्ट्रेशन
फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट बेचने के लिए फ्लिकार्ट सेलर के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको Seller Flipkart के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और यहां आपको बिजनेस और प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स संबंधी डिटेल्स देनी होगी। फ्लिपकार्ट सेलर्स रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। इसमें PAN कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, आइडेंटिटी प्रूफ के लिए आधार कार्ड, GST रजिस्ट्रेशन, एड्रेस प्रूफ, वैलिड ईमेल आईडी और फोन नंबर, बैंक स्टेटमेंट या कैंसिल चेक भी जरूरी है।
इस प्रोसेस को करना होगा फॉलो
सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन के बाद फ्लिपकार्ट पर सामान लिस्ट करना होगा। इसके लिए आपक प्रोडक्ट की डिटेल और कीमत अन्य डिटेल्स भरनी होगी। यहां कम से कम 1 प्रोडक्ट तो लिस्ट होना ही चाहिए। आपको प्रोडक्ट्स को मैनेज करने के लिए फ्लिपकार्ट सेलर डैशबोर्ड का भी ऑप्शन मिलता है। इसके बाद आपको ऑर्डर मिलने पर प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स के पास भी भेजना है जिसके लिए फ्लिपकार्ट लॉजिस्टिक्स और शिपिंग का भी ऑप्शन आपो मिल जाएगा। आप अपने हिसाब से फ्लिपकार्ट की सर्विस चुन सकते हैं।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए फ्लिपकार्ट कुछ चार्ज भी लेता है। कंपनी चार तरह से कमीशन चार्ज करती है। ये चार्ज कमीशन फीस, शिपिंग फीस, फिक्स्ड फीस, कलेक्शन फीस को जोड़कर होता है।
इतनी होगी हर महीने कमाई
फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन सामान बेचकर बंपर कमाई की जा सकती है। अगर आपका सामान लोगों को पसंद आता है तो आप हर महीने लगभग 10 हजार से 50 हजार तक की कमाई कर सकते हैं। ये इस बात पर भी मिर्भर करता है कि आपका सामान किस कैटेगरी का है। जैसे होम डेकोर, इलेक्ट्रॉनिक, आदि। फ्लिपकार्ट ऑर्डर का पेमेंट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications