Business Ideas: देश में हजारों लोग अपना बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, लेकिन अक्सर पैसों की कमी होने की वजह से बिजनेस की शुरुआत करना मुश्किल हो जाता है। एक सफल बिजनेस के लिए जरूरी नहीं है कि आपको निवेश ज्यादा करना पड़े। आप कम पैसों में भी बिजनेस को शुरु कर सकते हैं। आइए आपको 5 ऐसे बिजनेस के बारे में बताते हैं जिन्हें आप शुरु कर सकते हैं और इसमें आपको ज्यादा इंवेस्टमेंट भी नहीं करनी होगी।

1. स्ट्रीट फूड स्टॉल को करें शुरु
भारत में केवल स्थानीय ही नहीं बल्कि देश-विदेश से आने वाले लोगों को भी स्ट्रीट फूड बहुत पसंद आता है। आप भी एक छोटे से फूड स्टॉल से अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इस काम में अन्य कामों के मुकाबले लागत भी कम है और आप बिजनेस के बढ़ने के साथ अपनी इन्वेस्टमेंट को बढ़ा सकते हैं। फूड ट्रक आम तौर पर किसी रेड़ी या वैन पर बने होते है, जो एक जगह से दूसरी जगह को कवर कर सकते हैं। फूड ट्रक बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी न किसी वाहन की जरूरत पड़ेगी और बस आपको खाने के सामान को खरीदना पड़ेगा।
2. अचार का बिजनेस
एक छोटे से कमरे से भी आप अचार के बिजनेस को शुरु कर सकते हैं। लगभग हर घर में कम से कम एक प्रकार का अचार तो होता ही है। आप इस बिजनेस को शुरु करने के लिए पैकेजिंग और अचार बनाने के लिए सामान के लिए पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अचार का बिजनेस एक आसान बिजनेस आइडिया है। भारतीय बाजारों में साल भर आचार की मांग ऊंची बनी रहती है। आप भी इस बिजनेस को शुरु करके बढ़िया पैसे कमा सकते हैं।
3. इवेंट मैनेजिंग बिजनेस
इस फिल्ड में आप अपने कस्टमर्स के लिए जरूरत के अनुसार सबसे क्रिएटिव तरीके से शादी, बर्थडे सेलिब्रेशन जैसे कार्यक्रम को आयोजित करके बिजनेस को शुरु कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग लोगों से कनेक्शन को बनाना होगा और कुछ पैसे की आवश्यकता को पूरा करके आप इस बिजनेस में मोटा पैसा कमा सकते हैं।
4. ब्लॉगिंग
इस बिजनेस को आप अपने समय के अनुसार, फुल टाइम या पार्ट टाइम कर सकते हैं। इसे शुरू करने में आपको ज्यादा पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं है। आपको एक डोमेन और एक होस्टिंग लेना है, इसके बाद आप इसे शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आफ अलग-अलग क्लाइंट्स के लिए भी ब्लॉग लिखकर हर ब्लॉग पर तगड़ी कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको बस लैपटॉप की जरूरत होगी और आप हर दिन ब्लॉग लिखकर पैसे कमा पाएंगे।
5.वेब डिजाइनिंग बिजनेस
अपने वेब डिजाइन बिजनेस के लिए वेबसाइट बनाते समय, ऐसे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं जो आपकी वेबसाइट और क्लाइंट के लिए आपके काम दोनों को होस्ट कर पाएं। आपको इसके लिए अधिक पैसों को निवेश करने की भी जरूरत नहीं है। आप अलग-अलग क्लाइंट्स से हर वेबसाइट जिजाइनिंग के पैसे ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications