Business Idea: अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं लेकिन बिजनेस करना चाहते हैं, तो कार्डबोर्ड बॉक्स (कार्टन) का बिजनेस शुरू करना कम से कम निवेश के साथ अच्छी कमाई कर सकते है। आजकल कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं इसके कारण कार्टन की मांग लगातार बढ़ रही है। जैसे-जैसे ज़्यादा से ज़्यादा सामान ऑनलाइन डिलीवर किए जा रहे हैं, कार्टन की जरूरत भी काफी बढ़ गई है, जिससे यह बिजनेस काफी मुनाफे वाला बन गया है।

कार्टन की बाजार में मांग पैकेजिंग के लिए बहुत अधिक है फिर चाहे वह छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स हों, गिफ्ट्स हों, मोबाइल हों, टीवी हों या जूते हों, पैकेजिंग के लिए कार्डबोर्ड बॉक्स बहुत जरूरी हैं।
भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के विस्तार के साथ, कार्टन बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है। कंपनियां अक्सर कस्टम-डिजाइन किए गए कार्टन के लिए ऑर्डर देती हैं और उनके लिए अच्छा भुगतान करती हैं।
ऐसे करें इस बिजनेस को शुरू
इस बिजनेस में उतरने से पहले, इस इंडस्ट्री की जानकारी होना जरूरी है। प्रोडक्शन के बारे में सही जानकारी आपके बिजनेस को बढ़ा सकती है।
कार्टन फैक्ट्री शुरू करने के लिए आपको करीब 5,500 वर्ग फीट जगह की जरूरत होगी। फैक्ट्री स्थापित करने के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए एमएसएमई रजिस्ट्रेसन की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, फैक्ट्री लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना जरूरी है।
इतना करना होगा इस बिजनेस के लिए निवेश
फैक्ट्री शुरू करने में कच्चे माल के अलावा मशीनरी पर होने वाला खर्च भी काफी होता है। सेमी-ऑटोमैटिक मशीनों की कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है, जबकि पूरी तरह से ऑटोमेटिक मशीनों के लिए आपका बजट बढ़ सकता है। जरूरी कच्चे माल में क्राफ्ट पेपर, पीला स्ट्रॉबोर्ड, गोंद और सिलाई तार शामिल हैं। क्राफ्ट पेपर की गुणवत्ता सीधे आपके कार्टन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।
कार्टन बनाने के लिए कई मशीनों की ज़रूरत होती है। सिंगल फेस पेपर कॉरगेशन मशीन, रील स्टैंड लाइट मॉडल के साथ बोर्ड कटर, शीट पेस्टिंग मशीन, शीट प्रेसिंग मशीन और एक्सेंट्रिक स्लॉट मशीन। इन्हें B2B वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
इतनी होगी हर महीने आपकी कमाई
अधिक मांग के कारण कार्टन व्यवसाय में लाभ मार्जिन काफी ज्यादा है। सही ग्राहकों के साथ समझौते करके, आप 2 लाख रुपये हर महीने कमा सकते हैं। यदि प्रभावी मार्केटिंग की मदद लेते हैं तो यह बिजनेस आप और आगे भी बढ़ा पाएंगे।
ऑनलाइन शॉपिंग के चलन से बढ़ती मांग के कारण कार्डबोर्ड बॉक्स बिजनेस शुरू करना तगड़ा रिटर्न देता है। सही प्लानिंग योजना के साथ, इस बिजनेस में आपकी इनकम को 2 लाख से अधिक भी हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications